विज्ञापन

‘एंटी-कन्नड़’ विवाद के बीच तमन्ना भाटिया बनीं मैसूर सैंडल सोप की ब्रांड एंबेसडर, कियारा-श्रीलीला-रश्मिका को पछाड़ा

मुंबई में जन्मी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को मैसूर सैंडल सोप का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है. कुछ संगठनों और नेताओं ने इस फैसले को “एंटी-कन्नड़ मानसिकता” बताया है.

‘एंटी-कन्नड़’ विवाद के बीच तमन्ना भाटिया बनीं मैसूर सैंडल सोप की ब्रांड एंबेसडर, कियारा-श्रीलीला-रश्मिका को पछाड़ा
तमन्ना भाटिया बनीं मैसूर सैंडल सोप की ब्रांड एंबेसडर

मुंबई में जन्मी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को मैसूर सैंडल सोप का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है. कुछ संगठनों और नेताओं ने इस फैसले को “एंटी-कन्नड़ मानसिकता” बताया है. हालांकि कर्नाटक के उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने साफ कहा है कि यह निर्णय पूरी तरह व्यावसायिक आधार पर लिया गया है. उनका कहना है कि ब्रांड की पहुंच को कर्नाटक से बाहर पूरे देश में बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है. इस बीच, एनडीटीवी की रिपोर्ट में सिलेक्शन प्रोसेस से जुड़े कुछ अहम दस्तावेज भी सामने आए हैं.

कैसे हुआ सिलेक्शन?

कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट्स लिमिटेड (KSDL) ने ब्रांड एंबेसडर चुनने के लिए एक कमेटी बनाई थी. चयन के लिए कुछ खास मानदंड तय किए गए थे, जैसे मजबूत सोशल मीडिया मौजूदगी, पूरे भारत में लोकप्रियता, किसी प्रतिस्पर्धी साबुन ब्रांड से जुड़ाव न होना और एक्सक्लूसिव एंडोर्समेंट की उपलब्धता. रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रांड को “रॉयल बाथिंग एक्सपीरियंस” के रूप में दोबारा लॉन्च करने की योजना थी. इसके लिए ऐसी शख्सियत की तलाश थी जो शाही और गरिमामय छवि पेश कर सके. तमन्ना की स्क्रीन इमेज को 'प्रिंसेस जैसी और दिव्य' बताया गया, जो ब्रांड की विरासत से मेल खाती है.

अन्य अभिनेत्रियों को पछाड़ा

तमन्ना ने इस रेस में रश्मिका मंदाना, पूजा हेगड़े, कियारा आडवाणी और श्रीलीला जैसी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ा. मंत्री के अनुसार, तमन्ना की पैन-इंडिया अपील और 28 मिलियन से ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोअर्स भी बड़ा कारण रहे. साथ ही वह फिलहाल किसी अन्य ब्यूटी सोप ब्रांड से जुड़ी नहीं हैं, जिससे एक्सक्लूसिविटी की शर्त पूरी होती है.

यह भी पढ़ें: सेना में हुआ रिजेक्ट, तो बन गया दर्जी, 20 की उम्र में उठाई पत्नी की अर्थी, फिर सिनेमा में हुई एंट्री और बन गया कॉमेडी का बाप

राजनीतिक विवाद और जवाब

पिछले साल मई में 6.2 करोड़ रुपये की कथित डील के बाद यह विवाद शुरू हुआ था. बीजेपी सांसद के. सुधाकर ने इसे कांग्रेस सरकार की “एंटी-कन्नड़ मानसिकता” करार दिया. उनका कहना था कि कर्नाटक की प्रतिभाओं को नजरअंदाज किया गया है. हालांकि एमबी पाटिल ने कहा कि यह फैसला मार्केटिंग विशेषज्ञों से सलाह लेकर लिया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि KSDL 2030 तक 5000 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है और डिजिटल मार्केटिंग व निर्यात पर खास ध्यान देगी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि तमन्ना की मौजूदगी से मैसूर सैंडल सोप को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर कितनी सफलता मिलती है.

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamannaah Bhatia, Tamannaah Bhatia News, Mysore Sandal Soap, Tamannaah Bhatia Brand Ambassador, Rashmika Mandanna, Sreeleela
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com