zareen khan anger on paparazzi: वीर की हिरोइन जरीन खान का पारा आजकल बेहद चढ़ा नजर आने लगा है. हाल ही में उन्होंने एक फ़ोटोग्राफ़र की एक गलत टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर करते हुए उसे अपनी हद में रहने की नसीहत तक दे डाली. उन्होंने यह भी साफ़ कर दिया कि वह ऐसा बर्ताव आगे से बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगी.
ड्रेस ट्राई करने के दौरान गुस्से में लाल हुई जरीन खान
दरअसल ,सोमवार को एक्ट्रेस जरीन खान मुंबई में एक कपड़ों के ब्रांड के लॉन्च में शामिल हुई थी. जहां इनॉग्रेशन के बाद पैपराज़ी के लिए कई पोज देने के साथ ब्रांड का कलेक्शन भी दिखाया गया जिसमें एक डेनिम जैकेट और एक ड्रेस शामिल थी. इसी दौरान वहां मौजूद फोटोग्राफरों के साथ बातचीत के समय माहौल आचनक बेहद गर्म हो गया, जब एक फोटोग्राफर ने उनसे मजाक करते हुए 'आउटफिट ट्राई करने' के लिए कहा इस पर जरीन खान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने तुरंत इसका जवाब देते हुए कहा कि 'तुम लोगों के सामने? वो नहीं हो रहा है'.
यह भी पढ़ें: मैं नहीं चाहता फुंसुक वांगड़ू मर जाएं, सोनम वांगचुक के सपोर्ट में आए 3 ईडियट्स के चतुर रामालिंगम, शेयर किया वीडियो
ब्रेड कलेक्शन के दौरान पैपराजी हरकत पर भड़कीं जरीन खान
वायरल भयानी की वायरल वीडियों में साफ देखा जा सकता है कि ब्रेड कलेक्शन के दौरान कपड़े दिखाते हुए वह फोटोग्राफर पर भड़कती हुई नजर आई. साथ ही गुस्से में दह में रहने की बात कही. सात ही बोला की मेरे साथ फालूगिरी की बातें मत करना क्योंकि मैं वो नहीं हूं जो ये सब सहने वाली हूं, ठीक है? हद में रहना, सब के सब."
यह भी पढ़ें: Pic: श्रुति हासन ने खरीदा सपनों का आशियाना, देखें गृह प्रवेश की इनसाइड फोटोज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं