- ब्रिटेन रॉयल नेवी का मॉडर्न फाइटर जेट F-35B तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के लिए तैयार है
- इस विमान ने तकनीकी खराबी और कम ईंधन के कारण 14 जून को इमरजेंसी लैंडिंग की थी.
- ब्रिटेन से आई विशेष तकनीकी टीम ने विमान का मेंटेनेंस कर इसे फिर से उड़ने लायक बना दिया है.
केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर बीते कई दिनों से खड़ा ब्रिटेन रॉयल नेवी का मॉडर्न फाइटर जेट F-35B अब उड़ान भरने को तैयार है. सोमवार को इसे एयरपोर्ट के हैंगर से निकालकर बे नंबर 4 पर लाया गया, जहां से इसके फिर से उड़ान भरने की तैयारियां की ज रही है. लेकिन केरल में हो रही जबरदस्त बारिश ने इस थोड़ा चुनौतीपूर्ण बना दिया है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिससे टेस्ट फ्लाइट में बाधा आने की आशंका जताई जा रही है.
भारत में कई दिनों से खड़ा है F-35
यह वही F-35B है जिसे 14 जून की रात को तकनीकी खराबी और कम फ्यूल की वजह से तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी. इसके बाद ब्रिटेन से आई एक विशेष तकनीकी टीम ने गोपनीय तरीके से इसका मेंटेनेंस किया और अब विमान पूरी तरह से उड़ान के लिए तैयार है. ब्रिटेन का विमानवाहक पोत HMS प्रिंस ऑफ वेल्स इस समय श्रीलंका के पास समुद्र में खड़ा है. F-35B को उड़ान भरकर इसी पोत पर लौटना है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कहां वापस लौटेगा F-35
इस मिशन को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी हलचल रही है. केरल में इस लड़ाकू विमान को लेकर कई मीम्स वायरल हुए, जिनमें इसकी लैंडिंग और लंबे समय तक एयरपोर्ट पर खड़े रहने को लेकर मजाकिया टिप्पणियां की गईं. अब जब तकनीकी दिक्कतें दूर हो चुकी हैं, सबकी निगाहें मौसम पर टिकी हैं. अगर बारिश थमी तो यह हाईटेक फाइटर जेट जल्द ही अपने बेस की ओर रवाना हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं