विज्ञापन

6500 का फोन 11 हजार में खरीदा, BRS का दावा- तेलंगाना सरकार ने मोबाइल खरीद में किया 30 करोड़ का घोटाला

Telangana Politics: तेलंगाना में मोबाइल खरीद घोटाले का आरोप लगाया गया है. BRS का दावा है कि सरकार ने 6500 रुपये का मोबाइल 11 हजार रुपये में खरीदा, जिससे 30 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

6500 का फोन 11 हजार में खरीदा, BRS का दावा- तेलंगाना सरकार ने मोबाइल खरीद में किया 30 करोड़ का घोटाला

Telangana News: तेलंगाना का मुख्य विपक्षी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने राज्य सरकार पर 'मोबाइल घोटाले' का आरोप लगाया है. बीआरएस का कहना है कि तेलंगाना सरकार ने 6500 रुपये का मोबाइल फोन 11 हजार रुपये में खरीदा है. इस तरह सरकार 30 करोड़ रुपये डकार गई. इस कीमत पर तब सवाल उठने लगे, जब यह दावा किया गया कि यही डिवाइस रिटेल बाजार में काफी कम कीमत पर मिल रहा है.

बीआरएस ने दावा किया कि तेलंगाना के महिला एवं बाल विकास विभाग (जिसकी मंत्री सीताक्का हैं) ने आंगनवाड़ी या अन्य कार्यकर्ताओं के लिए 38,310 सैमसंग गैलेक्सी A06 स्मार्टफोन खरीदने का ऑर्डर दिया है. सरकार एक फोन 11,650 रुपये में खरीद रही है, जिससे कुल खर्च करीब 54 करोड़ रुपये आ रहा है.

थोक में खरीदते तो 6500 का पड़ता एक मोबाइल

बीआरएस का कहना है कि 18 मार्च के एक बिल के मुताबिक, बाजार में यही फोन 8,249 रुपये में मिल रहा है. पार्टी ने यह तर्क भी दिया कि थोक में खरीद करने पर यानी सीधे कंपनी से खरीदती तो एक मोबाइल की कीमत लगभग 6,500 रुपये तक हो सकती थी.

BRS ने कीमतों में इस भारी अंतर को उजागर करते हुए चिंता जताई. साथ ही कहा कि सरकार इस तरह मोबाइल घोटाला कर 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का भ्रष्टाचार किया है. इससे लग रहा है कि 

पार्टी ने की जांच की मांग

कीमतों में इस बड़े अंतर ने कई तरह की आशंकाओं को जन्म दिया है, जिनमें संभावित रूप से ज्यादा कीमत वसूलना, टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताएं, खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवंटित सार्वजनिक धन का दुरुपयोग शामिल है. पार्टी ने इस मामले की जांच की मांग की है. इसके लिए, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से औपचारिक रूप से अनुरोध किया गया है कि वे इस पूरी खरीद प्रक्रिया की गहन जांच शुरू करवाएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana Mobile Scam, BRS, Telangana News, News, Telangana Minister Seethakka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com