प्रतीकात्मक फोटो
मंगलुरू:
मंगलुरू और उुडूपी में हिंदू कार्यकर्ताओं की कथित हत्याओं के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा की मोटरसाइकिल रैली के एक दिन बाद भाजपा के एक सांसद के खिलाफ शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई. सांसद पर एक पुलिसकर्मी को धमकाने का आरोप था और यह घटना कैमरे में रिकार्ड हो गई थी.
इस वीडियो में दक्षिण कन्नड़ जिले से सांसद नलिन कुमार कतील कादरी के पुलिस इंस्पेक्टर मारूति नायक को धमकी देते सुनाई दे रहे हैं कि वह पूरे मंगलुरू को ठप कर देंगे. कल भाजपा की प्रदेश ईकाई के अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा समेत कई भाजपा नेताओं और सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था. यह वीडियो इसके बाद सामने आया है.
पढ़ें: जम्मू कश्मीर : वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस ने अपने ही पुलिसकर्मी को पकड़ा, जानें क्यों
VIDEO : मुंबई : 24 लाख के हीरों की डैकती में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार
कतील को पुलिस अधिकारी को यह धमकी देते हुए देखा जा सकता है कि ‘‘मंगलुरू चलो’ बाइक रैली के दौरान अवरोधकों को तोड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ यदि मामले दर्ज किए गए तो बंद आहूत किया जाएगा. कतील तथा दो अन्य के खिलाफ इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Nalin Kumar Kateel