विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2018

BJP विधायक के बिगड़े बोल, ‘इफ्तार का आयोजन करने वाले होते हैं वोटों के भिखारी’

तेलंगाना से भाजपा विधायक टी राजा सिंह लोध ने एक विवादास्पद बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वोटों की भीख मांगने वाले ही इफ्तार पार्टी का आयोजन करते हैं.

BJP विधायक के बिगड़े बोल, ‘इफ्तार का आयोजन करने वाले होते हैं वोटों के भिखारी’
तेलंगाना से भाजपा विधायक टी राजा सिंह लोध (फाइल फोटो)
  • तेलंगाना से भाजपा विधायक टी राजा सिंह लोध ने विवादित बयान दिया है
  • उन्होंने इफ्तार का आयोजन करने वालों को वोटों का भिखारी बताया
  • टी राजा सिंह पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं
हैदराबाद: तेलंगाना से भाजपा विधायक टी राजा सिंह लोध ने एक विवादास्पद बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वोटों की भीख मांगने वाले ही इफ्तार पार्टी का आयोजन करते हैं. लगातार विवादास्पद बयान दे कर सुर्खियों में बने रहने वाले इस विधायक ने दो टूक कहा है कि वह न तो इस तरह का कोई आयोजन करेंगे और न ही इस प्रकार के किसी आयोजन में शामिल होंगे. हैदराबाद के गोशामहल विधानसभा सीट से विधायक लोध ने सोशल नेटवर्किंग साइट में एक वीडियो मैसेज पोस्ट किया है. मैसेज में विधायक ने कहा कि उनके एक मित्र ने उन्हें इफ्तार पार्टी का आयोजन करने का सुझाव दिया जैसा कि रमजान के महीने में अन्य नेता करते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ इन दिनों तेलंगाना के अनेक विधायक सिर पर टोपी लगा कर सेल्फी लेते हुए इफ्तार पार्टी का आयोजन करने में मशगूल हैं. वे सोचते हैं कि अगर उन्हें वोट बैंक की राजनीति करनी है तो उन्हें ‘सबका साथ, सबका विकास’ के बारे में सोचना होगा.’’ 

यह भी पढ़ें: कुशवाहा के ‘इफ्तार’ में नहीं दिखे NDA के अधिकांश नेता, BJP नेता ने दी यह ‘खास सलाह’

विधायक ने कहा, ‘‘ यह उनकी सोच है, जो उनके साथ बैठते हैं (इफ्तार पार्टी में) वे वोट के भिखारी हैं. मेरी सोच अलग है.’’ सिंह ने कहा कि उनका हिंदू धर्म सबका आदर करने की शिक्षा देता है. उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन कुछ धर्म और उनकी धार्मिक पुस्तकें हिन्दुओं को कॉफिर बताते हुए उन्हें मारने की शिक्षा देती हैं. जो हिन्दुओं को मारने की बात करते हैं, उनके लिए मैं कैसे इफ्तार पार्टी दे सकता हूं अथवा इफ्तार पार्टी में शामिल हो सकता हूं.’’ उन्होंने कहा कि जब उनके एक दोस्त ने इस पर आपत्ति उठाई और इसका सुबूत मांगा तो उन्होंने कहा कि ‘ग्रीन बुक’ में इसका जिक्र है. विधायक ने कहा, ‘‘ यह ग्रीन बुक भारत में आतंकवाद फैलाने के लिए जिम्मेदार है और इसे प्रतिबंधित किया जाना चाहिए. मैं इसे प्रतिबंधित करने के लिए संघर्ष करता रहूंगा.’’ 

VIDEO: मुंबई में RSS से जुड़े संगठन का इफ्तार, कई मुस्लिम संगठनों ने किया बहिष्कार
भाजपा नेता ने कहा कि वह अखंड़ हिंदू राष्ट्र, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, पूरे देश में गोवध पर प्रतिबंध और कश्मीरी पंडितों की वापसी का सपना देखते हैं. उन्होंने कहा कि यह ‘ सेक्यूलरवादी’ हिंदुओं, मुगलों और भारत में शासन करने वाले अंग्रेजों के कारण है. साथ ही कहा कि जब दुनियाभर में 50 मुस्लिम देश और 100 ईसाई देश हैं तो क्यों एक हिंदू राष्ट्र नहीं हो सकता. गौरतलब है कि हैदराबाद पुलिस सिंह के भड़काऊ भाषणों और बयानों के कारण अनेक बार उनके खिलाफ मामले दर्ज कर चुकी है.
(इनपुट भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP MLA Controversial Statement, T Raja Singh Lodha, Telangana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com