विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2020

आंध्र प्रदेश में ट्रेक्टर और लारी में भिड़ंत, 10 की मौत

तेलंगाना के रहने वाले कुछ लोग वेदाद्रि स्थित भगवान नरसिंह स्वामी मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहे.

आंध्र प्रदेश में ट्रेक्टर और लारी में भिड़ंत, 10 की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर
अमरावती:

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में वेदाद्रि के पास बुधवार को एक ट्रेक्टर और लारी में भिड़ंत हो गई जिससे ट्रेक्टर ट्रेलर में सवार कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और इतने ही घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तेलंगाना के रहने वाले कुछ लोग वेदाद्रि स्थित भगवान नरसिंह स्वामी मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहे. थे जब उनके वाहन और कोयले से लदी लारी में भिड़ंत हो गई. 

बताया जा रहा है कि लारी तेज रफ्तार से आ रही थी और दोनों के बीच भिड़ंत इतनी तीव्र थी कि ट्रेलर ट्रेक्टर से अलग हो कर पलट गया जिससे कम से कम दस लोग मारे गए. पुलिस ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Andhra Pradesh, Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com