विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2022

5 प्‍वाइंट न्यूज़: 'धार्मिक आस्‍था के अनुसार खाना मुहैया कराएं'- जेल में बंद मंत्री सत्‍येंद्र जैन की कोर्ट में अर्जी

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने उनकी धार्मिक आस्था के अनुसार खाद्य सामग्री मुहैया कराने की मांग की है. उन्होंने इस बाबत अधिकारियों को निर्देश देने के लिए अदालत में अर्जी दायर की है. मंगलवार को विशेष न्यायाधीश विकास ढल के सामने इस अर्जी पर सुनवाई हो सकती है.

5 प्‍वाइंट न्यूज़: 'धार्मिक आस्‍था के अनुसार खाना मुहैया कराएं'- जेल में बंद मंत्री सत्‍येंद्र जैन की कोर्ट में अर्जी
सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल में बंद हैं. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
  1. सत्येंद्र जैन के वकील ने कहा कि कसाब को भी फेयर ट्रायल मिल रही थी. जैन उससे बुरा तो नहीं हैं. उन्हें जेल के अंदर बुनियादी भोजन और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं.
  2. कोर्ट में दाखिल अर्जी में कहा गया कि जेल में जैन धर्म के अनुसार खाना नहीं मिल रहा है, 5 महीने में उनका 28 किलो वजन कम हुआ है. वो 31 मई को गिरफ्तारी के दिन से किसी जैन मंदिर नहीं जा पाए हैं.
  3. अर्जी में दावा किया गया कि पिछले करीब छह महीने से सत्येंद्र जैन सिर्फ फल, सब्जियां, बीज और सूखे मेवे या खजूर खाकर गुजारा कर रहे हैं. यह वो सभी कैदियों के लिए उपलब्ध राशन के अपने कोटे से खरीद रहे हैं.
  4. कहा गया है कि पिछले 12 दिनों से जेल प्रशासन ने सत्येंद्र जैन को उनकी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुनियादी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना बंद कर दिया है. धार्मिक उपवास के दौरान खाने को रोकना अवैध, मनमाना और उत्पीड़न है.
  5. अर्जी में कहा गया है कि जैन 21 अक्टूबर को एमआरआई स्कैन सहित एक मेडिकल चेक-अप के लिए जाने वाले थे, लेकिन जेल अधिकारियों द्वारा किसी बहाने या अन्य कारणों का हवाला देते हुए ऐसा करने की अनुमति नहीं दी गई.
     
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tihar Jail, Minister Satyendar Jain, Religious Faith, AAP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com