विज्ञापन

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की कहानी उलझी! कमरे में परोसी गई 'दाल' और बंद 'iPhone' में छिपा है राज

साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत का मामला अब एक हाई-प्रोफाइल मिस्ट्री में बदल गया है. मोबाइल के पासवर्ड और मौत से ठीक पहले खाए गए खाने को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं.

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की कहानी उलझी! कमरे में परोसी गई 'दाल' और बंद 'iPhone' में छिपा है राज
  • साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की जांच के लिए पुलिस की एसआईटी टीम ने दो आईफोन और एक सैमसंग मोबाइल जब्त किए हैं
  • साध्वी के पिता वीरमनाथ से मोबाइल के पासवर्ड लेने में पुलिस को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा है
  • मौत वाली रात साध्वी को दाल खाने के बाद सांस लेने में दिक्कत हुई, दाल उनके पिता ने कमरे में दी थी
जोधपुर (राजस्थान):

साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत का मामला अब एक हाई-प्रोफाइल मिस्ट्री में बदल गया है. पुलिस की एसआईटी टीम की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच जारी है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, मोबाइल के पासवर्ड और मौत से ठीक पहले खाए गए खाने को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. पुलिस ने साध्वी के पास से दो आईफोन और एक सैमसंग मोबाइल जब्त किया है. पुलिस को यकीन है कि इन फोन के भीतर मौत से जुड़ी सबसे बड़ी कड़ी छिपी हो सकती है. एसीपी कार्यालय में डीसीपी, एडीसीपी और SIT प्रमुख छवि शर्मा ने साध्वी के पिता वीरमनाथ से लंबी पूछताछ की. पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब साध्वी के पिता से फोन के पासवर्ड मांगे गए, तो उन्होंने बार-बार जानकारी होने से इनकार कर दिया. आखिर उन फोन में ऐसा क्या है जिसे खोलने में इतनी बाधा आ रही है? 

मौत वाली रात: क्या दाल में कुछ मिला था?

सेवादार सुरेश के बयानों ने इस मामले में एक नया मोड़ दे दिया है. 28 जनवरी की शाम को जो हुआ, वह अब संदेह के घेरे में है. आमतौर पर सेवादार सुरेश ही साध्वी के कमरे में खाना लेकर जाता था. 

Latest and Breaking News on NDTV

उस रात साध्वी को जुकाम था, इसलिए दाल बनी थी. लेकिन सुरेश की जगह उनके पिता वीरमनाथ खुद दाल लेकर कमरे में गए. दाल खाने के कुछ ही देर बाद साध्वी को सांस लेने में भारी तकलीफ होने लगी. वे चिल्लाने लगीं कि उन्हें सांस नहीं आ रही है.

FSL की एंट्री: सबूतों की तलाश

SIT की मौजूदगी में एफएसएल (FSL) टीम ने आश्रम के कमरे का दोबारा कोना-कोना छाना. रसोई से दाल बनाने में इस्तेमाल हुई सामग्री और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं. पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के अनुसार, कोई भी साक्ष्य न छूटे इसलिए दोबारा मौका मुआयना किया गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

इन दो थ्योरी पर टिकी है पुलिस की जांच
पुलिस फिलहाल दो मुख्य संभावनाओं पर काम कर रही है. क्या मौत किसी दवा या गलत इंजेक्शन के रिएक्शन से हुई? क्या उस रात खाने में दी गई दाल में कोई जहरीला पदार्थ मिलाया गया था? मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम कर लिया है, लेकिन मौत की असली वजह विसरा एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sadhvi Prem Baisa Death Mystery, Jodhpur Suspicious Death Case, Sadhvi Death Investigation Rajasthan, Sadhvi Prem Baisa IPhone Password, Dal Sample Poisoning Theory
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com