विज्ञापन

मैंने 6 महीने तक... फिर उलझी साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की गुत्थी, अब डॉक्टर के बयान ने चौंकाया

Jodhpur Sadhvi Prem Baisa death: अब तक इस मामले से जुड़े 10 से 11 लोगों से गहन पूछताछ की है. पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है ताकि मौत के पीछे के असली कारणों का पता लगाया जा सके.

मैंने 6 महीने तक... फिर उलझी साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की गुत्थी, अब डॉक्टर के बयान ने चौंकाया
  • जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले की जांच के लिए पुलिस की विशेष जांच टीम सक्रिय है
  • एसआईटी अधिकारी छवि शर्मा के नेतृत्व में जांच का दायरा बढ़ाकर दस से ग्यारह लोगों से पूछताछ की गई है
  • साध्वी को देखने वाले डॉक्टर प्रवीण कुमार जैन ने छह महीनों से उनके उपचार से इनकार किया है

जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला गहराता जा रहा है. पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) इस गुत्थी को सुलझाने के लिए काफी मश्क्कत करनी पड़ रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी अधिकारी छवि शर्मा के नेतृत्व में जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है. उन्होंने अब तक इस मामले से जुड़े 10 से 11 लोगों से गहन पूछताछ की है. पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है ताकि मौत के पीछे के असली कारणों का पता लगाया जा सके. वहीं, आखिरी वक्त में साध्वी को देखने वाले डॉक्टर जैन के बयान ने भी चौंकाया है. उन्होंने कहा है कि बीते छह महीनों में साध्वी जी का उपचार ही नहीं किया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Instagram

साध्वी को देखने वाले डॉक्टर के बयान ने चौंकाया

इस पूरे प्रकरण में पहली बार प्रेक्षा अस्पताल के डॉक्टर प्रवीण कुमार जैन मीडिया के सामने आकर चौंकाने वाले खुलासे किए. डॉक्टर जैन ने स्पष्ट किया कि पिछले छह महीनों से उन्होंने साध्वी का न तो कोई चेकअप किया था और न ही कोई दवा लिखी थी. उन्होंने बताया कि जिस दिन यह घटना हुई, साध्वी को अस्पताल में 'कॉलेप्स' (बेहोशी/अचेत) की स्थिति में लाया गया था.  

Latest and Breaking News on NDTV

डॉक्टर जैन ने कहा कि पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ की जा चुकी है और उन्होंने मामले से जुड़े हर तथ्य की जानकारी SIT को दे दी है. डॉक्टर ने उन अफवाहों को भी खारिज किया जिनमें किसी इंजेक्शन या दवा सजेस्ट करने की बात कही जा रही थी. उन्होंने कहा,  "मैंने पिछले 6 महीनों से साध्वी जी का कोई उपचार नहीं किया था. घटना के दिन उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में लाया गया था।.मैंने पुलिस को पूरी सच्चाई बता दी है." 

ये भी पढ़ें: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के 3 राजदार, मौत वाली रात हुआ क्या था?
 

Latest and Breaking News on NDTV


अलग-अलग संदिग्धों और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. साध्वी के पिता द्वारा दी गई जानकारी और उनके द्वारा जताए गए संदेह को आधार बनाकर पुलिस हर पहलू को खंगाल रही है. साध्वी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जिस अस्पताल ले जाया गया था, वहां के रिकॉर्ड्स और घटनाक्रम की भी बारीकी से जांच की गई है. 

ये भी पढ़ें: साध्वी प्रेम बाईसा: कंपाउंडर का खुलासा, 20 मिनट बाद क्या हुआ?
ये भी पढ़ें: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की कहानी उलझी! कमरे में परोसी गई 'दाल' और बंद 'iPhone' में छिपा है राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jodhpur Sadhvi Prem Baisa Death, Sadhvi Death Mystery Jodhpur, Prem Baisa Case Latest Update, Jodhpur Suspicious Death Case, SIT Investigation Sadhvi Prem Baisa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com