विज्ञापन

Rakshabandhan: इन राखियों में जड़ी हैं 5000 रुपये किलो वाली प्रीमियम इलायची, कीमत जान होगी हैरानी

इस बार जोधपुर में प्रकृति की गोद से निकली इलायची की महक वाली राखी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली राखी काफी अधिक ट्रेंड में देखी जा रही है.

Rakshabandhan: इन राखियों में जड़ी हैं 5000 रुपये किलो वाली प्रीमियम इलायची, कीमत जान होगी हैरानी
इस बार प्रयोग के तौर पर बाजार में आईं इलायची वाली राखियां
NDTV

राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी जोधपुर में इस बार तरह-तरह की राखियां बिक रही हैं. रक्षाबंधन के पर्व को लेकर राखी के बाजार में भी अब बहनें अपने भाइयों के लिए बदलते ट्रेंड के अनुरूप राखियां खरीदती देखी जा रही हैं. बाजार में एक ओर अनूठे प्रयोग के साथ तैयार की इलायची से बनी राखी नजर आ रही हैं, तो दूसरी ओर निकाय चुनाव के मौसम में राखियों पर चुनावी रंग का भी असर दिख रहा है. इस बार बाजार में मिल रही राखियों में पीएम मोदी वाली राखियां बड़ी संख्या में दिखाई दे रही हैं.

इलायची वाली राखी क्यों?

रक्षाबंधन पर आम तौर पर राखी को भाई की कलाई पर बांधे जाने वाले प्रेम और सुरक्षा के प्रतीक के रूप में देखा जाता है लेकिन अपनायत की नगरी में तैयार की गई इलायची वाली राखी सामान्य राखियों से अलग नजर आती है. इसमें इलायची का इस्तेमाल किया गया है, जिससे राखी में प्राकृतिक खुशबू का एहसास भी होता है. इस खास राखी को बनानेवालों का कहना है कि जो इलायची आमतौर पर घरों में चाय, मिठाई और कई व्यंजनों में स्वाद और खुशबू के लिए भी उपयोग में ली जाती है, उस इलायची को राखी के साथ जोड़कर अनूठा प्रयोग किया गया है. इससे राखी न सिर्फ देखने में सुंदर लगती है बल्कि इसमें खुशबू का एक अलग ही अनुभव भाई और बहन के प्यार की महक को भी बढ़ाता है.

पिछले 30 वर्षों से राखी का कारोबार करने वाले व्यापारी किशन गहलोत ने बताया कि हर वर्ष रक्षाबंधन के पर्व पर कुछ नया ट्रेंड दिख जाता है. उन्होंने कहा,"हमने विशेष तौर पर पर्यावरण के अनुकूल प्रकृति की गोद से निकली इलायची की राखियों को तैयार किया है. इनमें बाजार में 4-5 हजार रुपये किलो बिकने वाली प्रीमियम क्वालिटी की इलायची लगाई गई हैं. 

पीएम मोदी की तस्वीर वाली राखियां खूब बिक रही हैं

पीएम मोदी की तस्वीर वाली राखियां खूब बिक रही हैं
Photo Credit: NDTV

कितनी है कीमत?

उन्होंने बताया कि ये राखियां 100 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक में बिक रही हैं. हालांकि, सबसे महंगी राखियों में चांदी का भी इस्तेमाल किया गया है. इलायची से बनी राखियां ना सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल है बल्कि रक्षाबंधन के बाद इसे स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी उपयोग में लिया जा सकता है. इस वजह से ये राखियां लोगों को काफी पसंद आ रही हैं.

इस बार रक्षाबंधन पर खास बात ये भी है कि पर्व ऐसे समय में आया है जब प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव की सरगर्मियां भी तेज हैं. ऐसे में बाजार से लेकर राखियों तक पर अब चुनावी रंग झलक रहा है. इस बार सबसे ज्यादा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली राखी काफी अधिक डिमांड में है.

ये भी पढ़ें-: 48 घंटे में NIMS यूनिवर्सिटी के 2 छात्रों ने गंवाई जान, यूपी के रहने वाले हैं दोनों छात्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakhi, Rakshabandan, Jodhpur, Jodhpur News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com