विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2019

राजस्थान बीजेपी के नए अध्यक्ष बोले, अगर RSS नहीं होता तो हिंदुस्तान भी नहीं होता

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एक ऐसा आंदोलन है जो देश और दुनिया को बदलने की ताकत रखता है और अगर संघ नहीं होता तो हमारा हिन्दुस्तान भी नहीं होता.

Also Read in
राजस्थान बीजेपी के नए अध्यक्ष बोले, अगर RSS नहीं होता तो हिंदुस्तान भी नहीं होता
सतीश पूनिया (फाइल फोटो)
जयपुर:

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एक ऐसा आंदोलन है जो देश और दुनिया को बदलने की ताकत रखता है और अगर संघ नहीं होता तो हमारा हिन्दुस्तान भी नहीं होता. जयपुर में एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत में पूनिया ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर उसपर निशाना साधते हुए कहा, ‘मैं समझता हूं यह इतिहास छुपा नहीं है और इतिहास के तथ्य छुपे नहीं हैं... इस देश में विभाजन किसने कराया, मुगलों और अंग्रेजों से साठगाठ किसने की? मुझे लगता है अगर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने नहीं होता तो हिन्दुस्तान नहीं होता.'  

संघ प्रमुख मोहन भागवत पहली बार विदेशी मीडिया से करेंगे बात

विपक्षी दल पर कटु व्यंग्य करते हुए उन्होंने सवाल किया, ‘इस देश में राम मंदिर को ध्वस्त करके बाबरी मस्जिद को इस तरीके से मुद्दा किसने बनाया....' उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस देश में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नहीं होता तो शायद देश नहीं होता. आज देश में लोकतंत्र भी बचा है और इस लोकतंत्र की अक्षुणता के साथ-साथ पूरे देश और दुनिया में भारत के स्वाभिमान की धमक बढी. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपने आप में शब्द या संस्था नहीं है बड़ा आंदोलन है जो देश और दुनिया को बदल सकता है.' पूनिया को शनिवार को राजस्थान भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Satish Poonia, RSS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com