विज्ञापन

निकाय चुनाव में सबसे कम उम्र के उम्मीदवार ने बताई पॉलिटिक्स में आने की वजह

निकाय चुनाव में ब्यावर के एक वार्ड से 21 साल के युवक अनुराग सारस्वत ने चुनावी राजनीति में उतरने का फैसला किया है और नामांकन दाखिल किया है.

निकाय चुनाव में सबसे कम उम्र के उम्मीदवार ने बताई पॉलिटिक्स में आने की वजह
अनुराग सारस्वत राजस्थान में निकाय चुनाव में सबसे युवा उम्मीदवार हैं
NDTV

राजस्थान में होने वाले निकाय चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन पूरे राजस्थान में सरगर्मी रही. आज, 31 अगस्त को बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किया. निर्वाचन कार्यालय में पूरे दिन गहमागहमी रही. राजस्थान के 309 निकायों पर होनेवाले चुनाव के लिए 9 और 11 सितंबर को वोट डाले जाएंगे. इस बार चुनाव में युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी दिखाई दे रही है. बड़ी संख्या में युवाओं ने नामांकन दाखिल किया है. इनमें सबसे युवा उम्मीदवार अनुराग सारस्वत ब्यावर से चुनाव लड़ रहे हैं.

अनुराग सारस्वत ने महज 21 साल की उम्र में  ब्यावर के वार्ड संख्या 58 से नामांकन फॉर्म भरा है. ब्यावर के निर्वाचन कार्यालय अनुराग ने एनडीटीवी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि राजनीति में युवा जोश और नई सोच बेहद जरूरी है.

  ब्यावर के वार्ड संख्या 58 से नामांकन फॉर्म भरते अनुराग

ब्यावर के वार्ड संख्या 58 से नामांकन फॉर्म भरते अनुराग
Photo Credit: NDTV

'छोटे मुद्दे ही बड़े बन जाते हैं'

अनुराग सारस्वत ने कहा,"मैंने देखा कि हमारे वार्ड में इतनी सारी समस्याएं हैं, लेकिन इतने सालों में भी कोई काम नहीं हुआ. कई नेता बार-बार चुनाव जीतने के बाद भी अपने क्षेत्र में काम नहीं करवाते. जगह-जगह सड़कें टूटी हैं. सफाई नहीं होती, तीन-चार महीने में सफाईकर्मी आते हैं. ये छोटे-छोटे मुद्दे ही बड़े बन जाते हैं क्योंकि हमारे रोजमर्रा के यही मुद्दे हैं. जब रोजमर्रा की समस्याएं नहीं सुलझ रहीं तो बदलाव कैसे होगा?"

महज 21 साल की उम्र में राजनीति में उतरने के बारे में अनुराग कहते हैं,"युवाओं का आना बहुत जरुरी है वरना नए आइडिया कैसे आएंगे. पुरानी पीढ़ी के लोगों के पास भी आइडिया हैं लेकिन नए आइडिया तो तभी आएंगे जब युवाओं को मौका मिलेगा."

 निर्दलीय लड़ रहे चुनाव

अनुराग ने सियासी पार्टियों से टिकट मांगने की बजाय निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है. वह कहते हैं,"राजनीतिक दलों में जातिवाद और परिवारवाद हावी है, टिकट मिलना लगभग असंभव है. नए चेहरों को मौका नहीं मिलता. यही वजह है कि मैंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया."

ये भी पढ़ें-: बीजेपी ने पूर्व मंत्री के बेटे को दिया टिकट, नाराज पूर्व पार्टी पार्षद ने कांग्रेस से कर दिया नामांकन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Rajasthan Local Body Election, Beawar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com