विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2023

बीकानेर : प्रधानमंत्री आठ जुलाई को बीकानेर में विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास करेंगे

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी. भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी ने सोमवार को बीकानेर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की.

बीकानेर : प्रधानमंत्री आठ जुलाई को बीकानेर में विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी आठ जुलाई को विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करने के लिए बीकानेर आएंगे और एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित करेंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी. भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी ने सोमवार को बीकानेर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की.

उन्होंने कहा कि मोदी 25,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी बीकानेर के नोरंगदेसर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की बैठक ऐतिहासिक होगी.''

जोशी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बात की और उन्हें बैठक की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने दावा किया कि यह राजस्थान में प्रधानमंत्री की सबसे बड़ी रैली होगी. उनके साथ नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Bikaner News, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com