विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2018

राजस्‍थान : शिक्षक का क्रूर चेहरा आया सामने, क्लासरूम में बच्चे को बेरहमी से पीटा

स्कूल प्रबंधन ने लालसोट थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है. इधर पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

राजस्‍थान : शिक्षक का क्रूर चेहरा आया सामने, क्लासरूम में बच्चे को बेरहमी से पीटा
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
दौसा: राजस्‍थान के दौसा में एक बार फिर शिक्षक का क्रूर चेहरा सामने आया है. दरअसल एक शिक्षक ने क्लासरूम के अंदर दसवीं के छात्र के साथ जमकर मारपीट की. करीब 5 मिनट तक यह शिक्षक छात्र को बेरहमी से लात घूसों से पीटता रहा. यहां तक कि उसे कुर्सी से भी नीचे पटक दिया. ये सारा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया. हद तो यह है कि यह शिक्षक एक शारीरिक शिक्षा यानी फिजिकल एजुकेशन का था जिसके क्लासरूम में आने का कोई औचित्य ही नहीं था. यह पूरा मामला है दौसा जिले के लालसोट उपखंड के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, डीडवाना का. इस स्कूल का यह दसवीं कक्षा का क्लासरूम है. CCTV की जो तस्वीरें हैं शनिवार की हैं जब शिक्षक जगमोहन मीणा की यह करतूत सीसीटीवी में कैद हुई.

स्कूल प्रबंधन ने लालसोट थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है. इधर पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. गौरतलब है कि प्रदेश में सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में मॉडल स्कूल विकसित करने के लिए इस तरह के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल बनाए गए हैं.

दौसा जिले में भी चार स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल हैं. इन्हें आदर्श स्कूल के रूप में पेश किया जाता है. यहां सभी संसाधन होते हैं और शिक्षकों की नियुक्ति भी इंटरव्यू के माध्यम से की जाती है. यानी जो बेहतर और अच्छे शिक्षक होते हैं उनको स्कूल में नियुक्ति दी जाती है. लेकिन ये अच्छे शिक्षक इस तरह की करतूत करेंगे और प्रदेश के सरकारी स्कूलों के मॉडल माने जाने वाले इन स्कूलों में इस तरह के दृश्य देखने को मिलेंगे तो प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और एक शिक्षक की गरिमा पर सवाल उठना लाजमी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dausa, Rajasthan School, Teacher Beats Student
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com