विज्ञापन

राजस्थान में 2 दिन बाद दिखेगा मानसून का तेवर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून के शुरुआती चरण में देरी से शुरुआत और लंबे समय तक सूखे के बाद, हाल ही में हुई बारिश ने राज्य भर में जल स्थिति में काफी सुधार किया है. 2 जुलाई से 40 से अधिक ऐसे बांधों में पानी का प्रवाह शुरू हो गया है जो पहले सूख गए थे.

राजस्थान में 2 दिन बाद दिखेगा मानसून का तेवर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में 2 दिन बाद दिखेगा मानसून का तेवर

राजस्थान के कई जिलों में बीते कुछ दिन से मानसून मेहरबान है. शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई है. उदयपुर, जैसलमेर समेत कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई. जबकि इससे पहले शुक्रवार को सिरोही, जोधपुर, बाड़मेर, पाली और जालोर में अच्छी बरसात दर्ज की गई. माउंट आबू में 195 मिमी बरसात हुई. मौसम विभाग ने रविवार यानी 26 जुलाई को दक्षिण-पश्चिम हिस्से में हल्की से मध्यम व कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके 2 दिन बाद राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ने की संभावना है. 

फलोदी में सबसे अधिक 37 डिग्री तापमान

भीषण गर्मी के बीच बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है. अधिकतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई. शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक 37 डिग्री तापमान फलोदी में दर्ज किया गया. इसके अलावा कई जगहों पर सुबह से काले बादल छाए रहने के बाद भी बरसात ना होने से उमस ने लोगों को परेशान किया. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा.

दक्षिणी राजस्थान के ऊपर एक शियर जोन (डायवर्जन) बन गया है, जहां पश्चिम और पूर्व (बंगाल की खाड़ी) से आने वाली हवाएं एक-दूसरे से टकराकर दिशा बदल रही हैं. इन सभी प्रणालियों के असर से प्रदेश में मानसून अगले कुछ दिनों तक पूरी तरह सक्रिय बना रहेगा. 

28 जुलाई से रंग दिखाएगा मानसून 

विभाग के मुताबिक राजस्थान में इस समय तीन अलग-अलग मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं, जिनके प्रभाव से अगले 2 दिनों तक पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 26 जुलाई को भी दक्षिण-पश्चिम भागों में हल्की से मध्यम व कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना जताई है.

Latest and Breaking News on NDTV

हालांकि, पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में रविवार को बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज होने का अनुमान है. जबकि पूर्वी राजस्थान में 28 जुलाई से फिर से बारिश का दौर शुरू होगा. वहीं, उत्तर-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 27 से 29 जुलाई के दौरान बारिश की गतिविधियों में कमी होने व केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है.

बीकानेर समेत कई संभाग में भारी बारिश की उम्मीद

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि अगले दो दिनों तक उदयपुर और जोधपुर डिवीजनों के कुछ हिस्सों में मानसून विशेष रूप से सक्रिय रहेगा. उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर डिवीजनों के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा की उम्मीद है.

यह भी पढे़ं-

राजस्थान के धौलपुर में दर्दनाक हादसों से मची चीख-पुकार, 5 लोगों की मौत; कई घायल

रेगिस्तान में बनेगा समंदर! 28 किमी की विशाल झील में जुटेगा पानी, नहीं जाएगा पाकिस्तान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Weather, Rajasthan Weather Update, Rajasthan Rain Alert, Rajasthan Rain Alert News, Rajasthan Rain Alert Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com