पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के धौलपुर, जयपुर, सीकर, झुंझुनू, बांरा जिलों में कहीं-कहीं भारी और अतिभारी बारिश दर्ज की गई है. सर्वाधिक बारिश सीकर ग्रामीण में 119mm दर्ज की गई. आज उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है, और मॉनसून ट्रफ लाइन भी अपने सामान्य स्थिति से होकर गुजर रही है. उपरोक्त के प्रभाव से राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मॉनसून सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है. इस दौरान पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है.
आज अतिभारी बारिश की संभावना
कल भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में बारिश में हुई. जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की मध्यम बारिश से मौसम सुहाना हो गया. 22 से 26 जुलाई के दौरान कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के ज्यादातर भागों में बारिश की गतिविधियां दर्ज होने व कहीं-कहीं भारी व एक दो स्थानों पर अतिभारी बारिश होने की संभावना है.
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) July 22, 2026
बारिश से बदला मौसम का मिजाज
जालौर में दिनभर बादलों की आवाजाही के बाद मौसम का मिजाज बदल गया. हल्की मध्यम बारिश फसलों के लिए बहुत ही फायदेमंद है. नागौर शहर सहित आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश हुई. तापमान में गिरावट के साथ खेतों में फसलों के लिए जरूरी नमी लौटने की संभावना बढ़ी है.
मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ब्यावर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं 40-50 किमी/घंटा और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. अजमेर, नागौर, जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, भरतपुर, खैरथल-तिजारा, दौस बूंदी, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, पाली, बारां, झालावाड़, उदयपुर एवं सिरोही जिलों और आस-पास के क्षेत्रों में येलो अलर्ट है. कहीं-कहीं हल्के से मध्यम बारिश की संभावना है. मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं 30-40 किमी/घंटा और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
यह भी पढ़ें: पहली बार चुनाव के ऐलान से पहले शेड्यूल सार्वजनिक! आयोग ने कोर्ट को बताई तारीख, आचार संहिता का क्या होगा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं