- राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों में इस बार Gen-Z की भी दमदार एंट्री हुई है.
- जयपुर में 21 साल के फैज हसन कांग्रेस के टिकट पर सबसे युवा पार्षद बने हैं.
- वहीं अलवर में 21 साल की नेहा शर्मा बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीती हैं.
राजस्थान के 309 निकाय चुनावों के नतीजे इस पर कई मायनों में चौंकाने वाले रहे हैं. यह चुनाव रिजल्ट प्रदेश की राजनीति में एक बड़े पीढ़ीगत बदलाव की तरफ भी इशारा कर रहे हैं. जहां युवा प्रत्याशियों ने भी शानदार जीत हासिल की है, खास तौर पर जयपुर से लेकर अलवर तक महज 21-22 साल के युवाओं ने नगर निगम और नगरपालिकाओं में पार्षद बनकर एंट्री ली है, जिससे यहां अब युवा नेतृत्व देखने को मिलेगा. जयपुर में 21 साल के फैज हसन ने जीत हासिल की है तो अलवर में 21 साल की नेहा शर्मा और सुमन भाटी की जीत भी प्रदेश में चर्चा में है. इन युवा उम्मीदवारों को सबका समर्थन मिला है.
अलवर में 21 साल की पत्रकार नेहा बनी पार्षद
अलवर जिले की राजनीति में युवाओं की जोरदार एंट्री हुई है. थानागाजी नगरपालिका में बीजेपी के टिकट पर मैदान में उतरी 21 साल की नेहा शर्मा ने पार्षद बनकर सभी को चौंका दिया. वह इस पूरे चुनाव में सबसे युवा महिला विजेताओं में से एक बनकर उभरी हैं. उन्होंने वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस प्रत्याशी को 101 वोटों से चुनाव हराया है. पार्टी के मुताबिक थानागाजी नगरपालिका में बीजेपी उम्मीदवारों में उनकी जीत का अंतर सबसे अधिक है. क्योंकि यहां कांटे का मुकाबला देखने को मिला है. नेहा राजनीति में आने से पहले पत्रकार के तौर पर एक्टिव थी, वह अलग-अलग स्थानीय समाचार संगठनों में काम कर चुकी थी.
ये वीडियो देखिए
राजस्थान निकाय चुनाव में किसका बजेगा डंका?#VikasBhadauria | #Rajasthan |@vikasbha pic.twitter.com/HmKtjCPBMj
— NDTV India (@ndtvindia) September 14, 2026
जयपुर में फैज हसन ने मारी नगर निगम में एंट्री
इसी तरह से राजधानी जयपुर में 21 साल के फैज हसन की जीत भी चर्चा में हैं. उन्होंने जयपुर नगर निगम के वार्ड 71 से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की है. फैज ने निर्दलीय और बीजेपी प्रत्याशी को हराया है. हसन को 5 हजार 426 वोट मिले थे. उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद सलीम को हराया, जिन्हें 5 हजार 256 वोट मिले थे. बीजेपी की उम्मीदवार निशा गौड़ यहां तीसरे स्थान पर रहीं थी.
जयपुर में 22 साल की सुमन भी जीती
इसके अलावा जयपुर के वार्ड नंबर 72 से 22 साल की सुमन भाटी ने भी जीत हासिल की है. कांग्रेस प्रत्याशी सुमन भाटी ने निर्दलीय प्रत्याशी रचना कलोसिया को 2 हजार से भी ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है. सुमन जयपुर के झालाना स्लम की रहने वाली हैं और लंबे समय से कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI से जुड़ी रही हैं. ऐसे में उनकी जीत भी अहम मानी जा रही है.
राजस्थान में Gen-Z की जोरदार एंट्री
राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव में Gen-Z की जोरदार एंट्री दिखी है. क्योंकि चुनावों में अक्सर अनुभवी या उम्रदराज नेताओं को तव्वजों दी जाती है, लेकिन अब ट्रेंड बदल रहा है. युवाओं की जीत ने यह तय कर दिया है कि अब राजनीति में भी युवा आगे आकर हिस्सा ले रहे हैं.
ये भी पढ़ेंः राजस्थान निकाय चुनाव में AAP की दमदार एंट्री, 60 वार्डों वाले इस शहर में 31 पार्षद जीते
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं