विज्ञापन

राजस्थान निकाय चुनाव में AAP की दमदार एंट्री, 60 वार्डों वाले इस शहर में 31 पार्षद जीते

Baran Nikay Chunav Result 2026: राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जोरदार एंट्री की है. बारां नगर परिषद में पार्टी ने 60 में से 31 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है.

राजस्थान निकाय चुनाव में AAP की दमदार एंट्री, 60 वार्डों वाले इस शहर में 31 पार्षद जीते
राजस्थान निकाय चुनाव AAP की दमदार एंट्री
  • राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव के रिजल्ट में आम आदमी पार्टी की दमदार एंट्री हुई है.
  • बारां नगर परिषद के 60 में से 31 वार्डों में जीत हासिल करके आप पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है.
  • कांग्रेस को18 वार्डों में और भाजपा को 09 वार्डों में जीत मिली है. जबकि 2 वार्डों में निर्दलीय जीते हैं.

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) का दबदबा भी दिख रहा है. बारां नगर परिषद में AAP को स्पष्ट बहुमत मिला है. यहां के 60 में से 31 वार्डों में आप के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है, जिससे परिषद में आप पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है और यहां आप का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है. बारां में कांग्रेस को 18, भाजपा को 9 और 2 वार्डों में निर्दलीय पार्षदों को जीत मिली है. बारां नगर परिषद के 60 वार्डों में 217  से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में थे. बीजेपी और कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए यहां आम आदमी पार्टी आगे निकली है.

बारां में जीत के बाद AAP का जश्न

बारां नगर परिषद की मतगणना गवर्नमेंट कॉलेज में हुई है, जहां सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी. लेकिन जब यहां नतीजे आने शुरू हुए तो यह चौकाने वाले थे. बारां में आम आदमी पार्टी को मिले स्पष्ट बहुमत के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है. जिन वार्डों में प्रत्याशियों को जीत मिली है, वहां विजयी जुलूस निकाला गया है. जबकि सुबह से ही जश्न मनाया जा रहा है. आप की जीत को बारां में अहम माना जा रहा है. 

ये वीडियो भी देखिए

बारां नगर परिषद के नतीजे 

आप पार्टी-31 वार्ड 
कांग्रेस-18 वार्ड 
भाजपा-09 वार्ड 
निर्दलीय-02 वार्ड 

बारां जिले की चारों विधानसभा सीटों पर 2023 के चुनावों में बीजेपी को जीत मिली थी. बारां-अटरू विधानसभा सीट से भाजपा का विधायक हैं. लेकिन नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों में यहां आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है. ऐसे में इसे जिले की राजनीति में बड़ा उलटफेर माना जा रहा है. 31 वार्डों में जीत मिलने से यहां आप आदमी पार्टी को बोर्ड बनना तय हो गया है. 

ये भी पढे़ंः राजस्थान निकाय चुनाव में BJP का जलवा, पर वसुंधरा के गढ़ में कांग्रेस; कहीं निर्दलीय तो कहीं हनुमान किंगमेकर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Nagar Nigam Chunav, Baran Rajasthan, Rajasthan Nagar Nikay Chunav 2026, Baran Nagar Parishad, Baran News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com