राजस्थान के ब्यावर जिले में बिजयनगर नगरपालिका ने नाबालिग लड़कियों का कथित रूप से यौन शोषण करने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास में शामिल एक आरोपी के घर से सोमवार को अतिक्रमण हटा दिया. पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा तीन आरोपी नाबालिग हैं. उसने बताया कि इस मामले में एक पूर्व निर्दलीय वार्ड पार्षद को भी गिरफ्तार किया गया है.
उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. बिजयनगर नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी प्रताप सिंह ने पांच आरोपियों को दस्तावेज पेश करने के लिए नोटिस दिया था और सोमवार को आरोपी अरमान के घर पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई. नगर पालिका की टीम ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को भी हटाया और जहां ऐसा निर्माण पाया गया, वहां परिसर को सील कर दिया.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस बीच, नाबालिग लडकियों के कथित यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास के विरोध में सोमवार को ब्यावर, बिजयनगर, केकड़ी, मसूदा, सरवाड़ और आसपास के इलाकों में बाजार बंद रहे. विभिन्न संगठनों ने आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग को लेकर रैलियां निकालीं. मसूदा पुलिस उपाधीक्षक सज्जन सिंह ने बताया कि मामले में पूर्व वार्ड पार्षद हकीम कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है तथा पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. उन्होंने बताया कि कुरैशी को रविवार शाम को कोटडा की एक अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.
पिछले हफ्ते, बिजय नगर थाने में पांच लड़कियों के परिवार के सदस्यों द्वारा यौन शोषण, बलात्कार, पीछा करने और पोक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत संबंधित धाराओं के तहत शिकायत दर्ज करायी थी जिसके बाद 10 मुस्लिम युवकों के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस ने बताया कि पांच लड़कियों ने पुलिस में शिकायत की थी कि कुछ लोगों ने उन्हें चीनी मोबाइल दिए और उनका यौन शोषण किया.
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कथित तौर पर सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों से संपर्क किया और उन्हें बात करने के लिए चीनी मोबाइल फोन दिए. पुलिस का कहना है कि पीड़ित नाबालिग लड़कियों ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं