राजस्थान के धौलपुर जिले में शुक्रवार को हादसे का दिन रहा है. अलग-अलग सड़क हादसों में दो चचेरे भाई व एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं दुर्घटना में करीब 25 जने घायल हुए हैं. 10 घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. जिनको इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. सभी डेड बॉडी को पुलिस ने जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया है. जिनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.
NH 123 पर हुए हादसे में 2 चचेरे भाइयों की मौत
पहला सड़क हादसा सैपऊ थाना इलाके में एनएच 123 स्थित पार्वती पुल पर हुआ है. जहां बाइक, कार और केन्ट्रा गाड़ी आपस में टकरा गए. इस दर्दनाक हादसे में दो चचेरे भाई रवि कुशवाहा और सोनू कुशवाहा निवासी परौआ की मौके पर मौत हो गई. वही बाइक सवार तीसरा युवक सत्यवान गंभीर रूप से घायल हुआ है. हादसे की वजह पुल पर खड़ी एक कार बताई जा रही है.
श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी पलटी
ओवरटेक करने की वजह से यह घटना घटित हुई है. दूसरा हादसा बाड़ी सदर थाना इलाके में एनएच 11 बी स्थित नयापुरा गांव के पास हुआ है. कैला देवी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी का अगला पहिया निकलने की वजह से बेकाबू होकर पलट गई. पिकअप में करीब 35 लोग सवार थे. घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई. दुर्घटना में 50 वर्षीय महिला रिमला पत्नी दलेल निवासी ककुआ जिला आगरा की मौत हो गई है.
वहीं हादसे में 20 घायल हुए हैं. घायलों में महिला पुरुष और बच्चे शामिल हैं. 10 घायलों की नाजुक हालत होने की वजह से हायर सेंटर रेफर कर दिया है. पुलिस ने महिला की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. तीसरा हादसा कौलारी थाना इलाके के कोलुआ का पुरा गांव के पास हुआ है. तेज रफ्तार स्विफ्ट गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई.

उधार के पैसे मांगने जा रहे लोग हादसे के शिकार
इस दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय हेत सिंह पुत्र सरदार सिंह निवासी खरगपुर और 16 वर्षीय शिवकुमार पुत्र दर्शन सिंह निवासी सोने का पुरा की मौके पर मौत हो गई. वही दुर्घटना में कार सवार 26 वर्षीय केशव कुमार पुत्र जगदीश निवासी भागना और 18 वर्षीय मनीष पुत्र बच्चू सिंह निवासी सोने का पुरा गंभीर रूप से जख्मी हुआ है. परिजनों ने बताया कि कार सवार सभी लोग कोलुआ का पुरा गांव में उधारी के पैसे मांगने जा रहे थे, लेकिन तेज रफ्तार में कार पेड़ से टकरा गई.
इस दुर्घटना में हेत सिंह और शिव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. कौलारी थाना प्रभारी हरिनारायण ने बताया दोनों डेड बॉडी को जिला अस्पताल रखवा दिया है. परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा. दुर्घटनाग्रस्त वाहन पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है.
यह भी पढे़ं-
'अस्पताल के 2 स्टाफ करते लड़कियों की सप्लाई', डॉक्टर पर 100 महिलाओं से रेप का आरोप
पुलिस थाने में CLG सदस्य कौन होते हैं, क्या काम होता है? राजस्थान सरकार के एक फैसले ने छेड़ दी बहस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं