राजस्थान में टोंक के टोडारायसिंह में तेंदुआ वाइन शॉप में घुस गया और उसने दो लोगों को घायल कर दिया. ऐसे में लोगों ने समझदारी दिखाई कि दुकान का शटर बंद कर दिया. यह घटना टोडारायसिंह कस्बे में सोमवार सुबह करीब 8:45 बजे की है. उसके बाद जयपुर से तेंदुए को ट्रेंकुलाइज करने के लिए टीम बुलाई गई और लगभग पांच घण्टे बाद बाद तेंदुए को रेस्क्यू करके टीम उसे टोंक डिवीजन ऑफिस लाई. उसका मेडिकल चेकअप किया गया. तेंदुए का रेस्क्यू करने वाले सीनियर वेटेनरी ऑफिसर अशोक तंवर ने बताया कि नर तेंदुआ है और मैंने अब तक 63 रेस्क्यू किये है, लेकिन यह पहला मौका है. जब शराब की दुकान से तेंदुए को रेस्क्यू किया गया है.
घायल सेल्समैन टोंक रेफर
जानकारी के मुताबिक, टोडारायसिंह कस्बे में मुख्य बाज़ार स्थित बिसालपुर रोड एक शराब ठेके पर सेल्समेन दुकान खोलने के बाद केश चेक कर ही रहा था कि जंगल से भटक कर कस्बे में पहुंचा लेपर्ड शराब ठेके में घुस गया. लेपर्ड इतने दबे पांव घुसा कि वहां मौजूद सेल्सकर्मी व उसके सहयोगी को ज़रा भी पता नहीं चला. इसके बाद आक्रामक हुए तेंदुए ने वहां मौजूद सेल्सकर्मी पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया. इसके बाद दुकान के दूसरे हिस्से में बैठे सहयोगी ठेकाकर्मी पर भी ज़ोरदार हमला कर दिया.
पिछले कई दिनों से टोडारायसिंह से बीसलपुर तक फैले जंगल में कई लेपर्ड्स का मूवमेंट दर्ज किया जा रहा है. कई बार पहले भी कस्बे के पास बने मंदिरों व पहाड़ पर लेपर्ड नज़र आते रहे हैं. सोमवार सुबह टोडारायसिंह कस्बे में वन मित्र राकेश को आस पास के लोगों ने सूचना दी थी कि झाड़ियों में लेपर्ड नजर आया है.
पहले वन मित्र पर तेंदुए ने किया हमला
उसे देखने के लिए राकेश वहां झाड़ियों के पास गए तो छिपकर बैठे लेपर्ड ने उन पर हमला कर दिया. इसके बाद 400 मीटर दूर स्थित शराब के ठेके पर पहुंच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लेपर्ड अचानक दौड़ता हुआ आया और शराब की दुकान के बाहर बैठे फतेह लाल कोली (40) पर पंजों से हमला कर दिया. इसके बाद वह सीधे शराब ठेके के अंदर घुस गया और टोडारायसिंह निवासी सेल्समैन संजय गुर्जर (25) पर हमला कर दिया. संजय गुर्जर ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई.
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सेमवार सुबह तेंदुए को पहाड़ी से नीचे आते हुए देखा. उसे देखकर लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ घबराकर टोडारायसिंंह कस्बे की तरफ भाग निकला. सड़क पर तेंदुए को देखकर लोग इधर-उधर भागने लगे. कुछ लोग घर के छतों पर जाकर खड़े हो गए. पैंथर एसबीआई बैंक के पास वाले शराब की दुकान में घुस गया और सेल्समैन व उसके सहयोगी पर हमला कर दिया.
आसपास के लोगों को कराया खाली
सूचना पर मोर थाना पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. शराब की दुकान के आसपास के पूरे 500 मीटर के दायरे और मुख्य बाजार को खाली करवा दिया. लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई. पैंथर को ट्रेंकुलाइज करने के लिए जयपुर के वन्यजीव विशेषज्ञों को बुलाया गया.
यह भी पढ़ें: राजस्थान में 279 बांध सूखे, फिर्स 5 ही पूरी तरह से भरे; पानी की कमी से सिंचाई पर संकट
(रवीश टेलर की रिपोर्ट)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं