विज्ञापन

"खाटूश्‍यामजी का श्रीकृष्ण से संबंध नहीं", कथावाचक के ट‍िप्पणी पर भड़के श्‍याम भक्‍त; माफी मांगने पर हुए शांत

गुरु पूर्ण‍िमा महोत्‍सव के दौरान चल रहे कथा में कथावाचक किरीट भाई ने खाटूश्‍यामजी पर अभद्र ट‍िप्पणी की. ज‍िससे भक्‍त नाराज हो गए.

"खाटूश्‍यामजी का श्रीकृष्ण से संबंध नहीं", कथावाचक के ट‍िप्पणी पर भड़के श्‍याम भक्‍त; माफी मांगने पर हुए शांत
कथावाचक किरीट भाई ने माफी मांग ली .
NDTV Reporter

अजमेर में कथावाचक किरीट भाई की खाटूश्यामजी पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया. मंगलवार को जवाहर रंगमंच में कथा वाचन के दौरान किरीट भाई ने खाटूश्याम जी को लेकर टिप्पणी की, जिसके बाद श्याम भक्तों में आक्रोश फैल गया.  भजन गायक एवं श्याम भक्त विमल गर्ग के नेतृत्व में भक्त विरोध जताते हुए एक होटल पहुंचे, जहां हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची.

किरीट भाई ने माफी मांगी  

विरोध के बाद किरीट भाई ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि किसी की भावना को आहत करना या खंडित करना उनकी भावना नहीं है और न ही कभी ऐसा होगा. विमल गर्ग ने कहा कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान प्रवचन में करीब तीन मिनट तक श्याम बाबा के बारे में टिप्पणी की गई, जिससे भक्तों की भावनाएं आहत हुईं. माफी के बाद मामला शांत हुआ. 

किरीट भाई ने शास्त्रार्थ की चुनौती दी 

अजमेर में तुलसी सेवा संस्‍थान ने गुरु पूर्ण‍िमा महोत्‍सव में कथा का आयोजन कराया. कथावाचक क‍िरीट भाई को कथा कहने के ल‍िए बुलाया गया था. कथा के दौरान उन्होंने कहा क‍ि खाटूश्‍याम की पूजा और मंद‍िरों वेदों में वर्ज‍ित है, उनका श्रीकृष्ण के साथ संबंध नहीं है. उन्होंने इस पर शास्त्रार्थ की चुनौती भी दी. 

नाराज श्याम भक्त होटल पहुंचे 

कथा खत्‍म होने के बाद नाराज श्‍याम भक्‍त होटल पहुंच गए. हंगामा शुरू कर दी, करीब 2 घंटे तक हंगामा होता रहा. किरीट भाई ने पुलिस की मौजूदगी में माफी मांगी. इसके बाद उन्हें श्याम प्रेमियों ने जाने दिया. उनका किशनगढ़ और जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में कार्यक्रम था, जिसे रद्द कर दिया गया. 

यह भी पढ़ें: दौसा समलेटी बस ब्‍लास्‍ट के मुख्‍य आरोपी अब्दुल हमीद की फांसी की सजा रद्द, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Ajmer, Khatushyam, SHRI Krishna, Khatu Baba
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com