विज्ञापन

दोस्त समझ जिसके साथ गया घूमने, वही निकले कातिल; लड़की के चक्कर में रच दी खूनी साजिश

कोटा के डैम में बीते दिनों मिले 15 वर्षीय लड़के के शव को लेकर खुलासा हो गया है. वह जिसे दोस्त समझता था और उनके साथ घूमने गया. वहीं, उसके जान के दुश्मन निकले.

दोस्त समझ जिसके साथ गया घूमने, वही निकले कातिल; लड़की के चक्कर में रच दी खूनी साजिश
प्रिंस का आलनिया बांध में मिला था शव (File Photo)

राजस्थान के कोटा के आलनिया बांध में युवक प्रिंस (15) का शव मिलने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में आकाश नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है. जानकारी के मुताबिक, यह पूरी वारदात एक लड़की के चक्कर में हुई थी. उसके प्रिंस को घुमाने के बहाने आलनिया बांध पर लेकर गए थे. इसके बाद उसके साथ मारपीट करके बांध में फेंक दिया गया. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. 

09 जुलाई को प्रिंस का मिला शव

पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई को आरोपी प्रिंस को पिकनिक के बहाने आलनिया बांध लेकर गए. वहां पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर उसे बांध में फेंक दिया. अगले दिन 9 जुलाई को प्रिंस का शव बांध में मिला था. शुरुआत में मामला हादसा माना जा रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर हत्या की परतें खुलती चली गईं. 

लड़की से बातचीत को लेकर था विवाद

डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि एक लड़की से बातचीत को लेकर आरोपियों और प्रिंस के बीच विवाद था. इसी रंजिश में दोस्तों ने साजिश रचकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया. पहले प्रिंस के साथ जमकर मारपीट की गई. इसके बाद उसे अधमरी हालत में डैम में फेंक दिया. डैम में मृत अवस्था में मिले प्रिंस के सिर, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले थे. 

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूली साजिश

मोबाइल कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्य और अन्य सबूत जुटाने के बाद आरोपी पुलिस के सामने टूट गए और हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली. डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया कि शुरुआत में यह ब्लाइंड मर्डर का मामला था. मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी, जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

यह भी पढे़ं-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Rajasthan Murder, Rajasthan Crime News, Kota News, Kota Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com