राजस्थान के बीकानेर जिले से रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक घर में 13 वर्षीय बच्चे ने फंदा लगाकर जान दे दी. इसके बाद उसकी 15 साल की बहन ने भी जहर खा लिया. जानकारी के मुताबिक, जिस समय यह घटना हुई है. उस समय बच्चों के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे. पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस आई और शव को कब्जे में लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही पुलिस की तरफ से अपील की गई कि घटना को लेकर किसी भी तरह से अफवाहों पर भरोसा न करें.
बच्ची की हालत स्थिर
पुलिस के अनुसार, घटना बीकानेर शहर के चौखुटी के पास की है. सुथारो के मोहल्ले में 13 वर्षीय बच्चे ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. उधर भाई की मौत के बाद बहन ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. तुरंत बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
भाई-बहन में हुई थी कहासुनी
सीआई विक्रम तिवारी ने बताया कि कहा कि शुरुआती जांच में भाई-बहन के बीच कहासुनी की बात सामने आई है. फिर भी पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. जानकारी के अनुसारस चौखूंटी पुलिया के पास स्थित सुधारों के मोहल्ले में उस समय सनसनी फैल गई, जब भाई के जान देने के बाद बहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया.

घर पर नहीं थे माता-पिता
तुरंत परिजन और आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है. बताया जा रहा है कि घटना के समय माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद बच्चा नाराज होकर यह आत्मघाती कदम उठा बैठा. पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटनाक्रम के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है.
यह भी पढे़ं-
जयपुर के छात्र ने NEET रिजल्ट के बाद दे दी जान, सीकर में 2 साल से नीट की कर रहा था तैयारी
हवेली की खुदाई में मिला खजाना! ठेकेदार की बिगड़ी नीयत; सोने-चांदी के सिक्के से भरे 15 कलश गायब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं