देश में नए मेडिकल हब के रूप में उभर रहे जोधपुर अपने चिकित्सा के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है.जहा बुधवार को जोधपुर के डॉ. संपूर्णानंद मेडिकल कॉलेज के संबंधित महात्मा गांधी चिकित्सालय के चिकित्सकों ने फिर एक नया करिश्मा कर दिखाया.जहां 12 साल से अग्नाशय के गंभीर रोग 'क्रोनिक पेंक्रियाटाइटिस' के असहनीय दर्द से पीड़ित रोगी की जटिल सर्जरी कर राहत दिलाई.
एमजीएच के गेस्ट्रो सर्जरी विभाग के सहायक आचार्य व विभागाध्यक्ष ड़ॉ दिनेश चौधरी ने कहा कि मरीज पिछले 12 साल से इस रोग से पीड़ित था. जहा इस रोग में पेट में लगातार असहनीय तेज दर्द होता है खाने का पाचन नहीं होने से चिकना मल निकलता था और मरीज को डायबटीज भी हो गयी थी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस दौरान मरीज ने जोधपुर के विभिन्न चिकित्सकों को दिखाया तो इलाज में 'क्रोनिक पेंक्रियाटाइटीस' की पुष्टि हुई इसके साथ मरीज के अग्नाशय (पेंक्रियाज) में पथरी भी बन गई थी जिसके लिए पेंक्रियाज की नली में स्टेंट डालने का भी तीन बार प्रयास किया गया लेकिन सफलता नही मिली उसके बाद मरीज ने एमजीएच के डॉ.दिनेश को दिखाया जहा उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई. राज्य सरकार की चिरंजीवी योजना के द्वारा रोगी की ऑपरेशन भी पूर्ण रूप से निःशुल्क हुआ इसके साथ ही जोधपुर संभाग के सरकारी अस्पताल में भी यह अब तक की पहली ऐसी सर्जरी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं