विज्ञापन
28 minutes ago

NDTV के इस विशेष जयपुर लाइव पन्ने (Jaipur LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस पन्ने पर आप राजस्थान की राजधानी जयपुर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबरें पाएंगे. यह पन्ना पूरे दिन अपडेट होता रहेगा जिससे आप जयपुर के हर बड़े घटनाक्रम को एक साथ इस लाइव पन्ने पर पढ़ सकेंगे. आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं. अगले 3 दिन तक मौसम में बदलाव नहीं रहेगा. दिन में उमस रहने के साथ ही धूप कमजोर रहने के आसार है. जयपुर में कारोबारी की हत्या और हरमाड़ा में 5 साल की मासूम के मर्डर केस में भी नए तथ्य सामने आए हैं. खोह नागोरियान इलाके में 9 जून को हुए भीषण अग्निकांड मामले में भी पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है. राजधानी में ट्रैफिक पुलिस भी बदलाव करने जा रही है. सभी ज़िलों में थाना इलाकों में आसमान निगरानी होगी. नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले लोगों पर अब ड्रोन से नजर रखी जाएगी. ऐसी कई अहम खबरें हमारे इस स्पेशल लाइव पेज पर एक साथ उपलब्ध रहेंगी और यह पन्ना लगातार अपडेट होता रहेगा. जयपुर में NDTV के संवाददाताओं तथा अन्य स्रोतों के माध्यम से हम शहर की हर बड़ी खबर आप तक पहुंचाते रहेंगे. तो जयपुर की ताजातरीन खबरों पर नजर रखने के लिए जुड़े रहें NDTV के इस लाइव पेज से.

Here are the Live Updates of Jaipur News Today:

Jaipur Live: जेडीए का बुलडोजर एक्शन

जेडीए के मानसरोवर क्षेत्र में बुलडोजर एक्शन जारी है. वरुण पथ पर जेडीए की प्रवर्तन शाखा कार्रवाई कर रही है. डीआईजी आनंद शर्मा के निर्देश पर इलाके में अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा रहे हैं.

पड़ोसन को सबक सिखाने के लिए उसकी बच्ची को मार डाला

जयपुर के हरमाड़ा मर्डर केस की गुत्थी सुलझ गई है. पुलिस ने 5 साल की बच्ची की हत्या के आरोप में पड़ोस में रहने वाली महिला को गिरफ्तार किया है. महिला ने जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसे पति और पड़ोसन के बीच अवैध संबंध का शक था. पड़ोसन को सबक सिखाने के लिए उसने साजिश को अंजाम दिया. यहां क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर.

Jaipur News Live: आज मानसरोवर में शहरी सेवा शिविर का आयोजन

जयपुर के अलग-अलग हिस्सों में 15 जुलाई तक शहरी सेवा शिविर-2026 आयोजित होगा. आज (16 जून) मानसरोवर में शिविर होगा. मानसरोवर जोन कार्यालय, सेक्टर-9, गोखले मार्ग, शिप्रा पथ रोड में शिविर होगा. शिविर का समय 9:30 बजे से 6 बजे तक रहेगा. 

Jaipur News: गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के पास बेसमेंट में आग

अखेपुरा विश्वकर्मा में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के पास बेसमेंट में आग लगी. बताया जा रहा है कि यहां अवैध रूप से कबाड़ का गोदाम बना रखा था, जिसमें आग लग गई. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया. 

अशोक गहलोत के बयान पर दिया कुमारी का पलटवार

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने 'बीजेपी पर बैन' वाले राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "यह कांग्रेस और उसकी नेता इंदिरा गांधी की सोच को दिखाता है, जिन्होंने इमरजेंसी लगाई थी. उन्होंने हर संस्था पर बैन लगा दिया था. वह दौर कोई नहीं भूल सकता, वह एक तानाशाह थीं."

Jaipur Weather Today: प्री-मानसून की बारिश से जयपुर में राहत

प्री-मानसून की बारिश से जयपुर में राहत बरकरार है. अगले 3 दिन मौसम में खास बदलाव नहीं होगा. राजधानी में 70 क‍िलोमीटर प्रत‍ि घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. पश्चिमी विक्षोभ के चलते मध्यम से तेज बारिश और आंधी का दौर बना रहेगा.  

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Jaipur News Live, Jaipur Latest News, Jaipur Updates, Jaipur Live News, Jaipur Breaking News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com