विज्ञापन
23 hours ago

Jaipur News LIVE Updates: NDTV के इस विशेष जयपुर लाइव पन्ने (Jaipur LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस पन्ने पर आप राजस्थान की राजधानी जयपुर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबरें पाएंगे. यह पन्ना पूरे दिन अपडेट होता रहेगा, जिससे आप जयपुर के हर छोटी-बड़ी घटना को एक साथ पढ़ सकेंगे. जयपुर में अगले 2 से 3 घंटे में बार‍िश होने की संभावना है. जयपुर के जमवारामगढ़ बांध क्षेत्र में चार पैंथर द‍िखे, ज‍िससे लोगों में भय का माहौल बन गया.  पैंथरों का मूवमेंट जमवाय माता मंदिर के पीछे पहाड़ी क्षेत्र में दिखाई दिया. जयपुर में पत्‍नी ने अपने पत‍ि को उसके गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ ल‍िया. गुस्‍साई पत्‍नी ने पत‍ि और गर्लफ्रेंड की जमकर धुनाई कर दी. इस दौरान लोगों ने वीड‍ियो बनाकर वायरल कर द‍िया. ऐसी कई अहम खबरें हमारे इस स्पेशल लाइव पेज पर एक साथ उपलब्ध रहेंगी. जयपुर में NDTV के संवाददाताओं तथा अन्य स्रोतों के माध्यम से हम शहर की हर बड़ी खबर आप तक पहुंचाते रहेंगे. तो जयपुर की ताजातरीन खबरों पर नजर रखने के लिए जुड़े रहें NDTV के इस लाइव पेज से. 

सीएम भजनलाल ने रखा एकादशी उपवास

निर्जला एकादशी पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपवास रखा. इसके साथ ही सीएम ने गोविंद देव जी के दर्शन किए औरजयपुर के आराध्य से की प्रदेश की सुख–समृद्धि और अच्छी बारिश कामना की.

जयपुर होटल में शेयर मार्केट व्यापारी की मिली लाश

राजधानी जयपुर के नारायण विहार इलाक़े में होटल में संदिग्ध परिस्थिति मैं शेयर मार्केट व्यापारी गुरु प्रसाद चौधरी की लाश मिली है. घटना के बाद मृतक के दोस्तों ने फ़ेसबुक लाइक किया और मारने की बात कही है. पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में उन्होंने ऐसी बात कही. वहीं परिजनों का कहना है कि उन्होंने ही हत्या की सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है.

सीकर में अचानक बारिश से गर्मी से मिली राहत

सीकर जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में आज गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली. पूरे दिन उमस भरी गर्मी और तेज धूप के बाद शाम को रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया. सीकर शहर, लक्ष्मणगढ़, पलसाना सहित आसपास के इलाकों में करीब 15 मिनट तक हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली. बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे शाम के समय लोगों ने राहत महसूस की. मौसम विभाग ने पहले ही शेखावाटी क्षेत्र सहित प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया था, जो सही साबित हुआ.

उदयपुर के निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर

फतहसागर झील किनारे काइट फेस्टिवल हुआ. अंतरराष्ट्रीय पतंगबाजी अब्दुल कादिर ने एक डोर पर 200 से ज्यादा पतंग उड़ाई. पिछले साल जहां ऑपरेशन सिंदूर में विजय होने पर ऑपरेशन सिंदूर लिखी पतंग उड़ाई थी तो वहीं इस साल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देने वाली पतंग उड़ाई. यहीं नहीं उदयपुर में वकीलों ने उदयपुर की 4 दशक से चली आ रही हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर भी पतंग उड़ाई.

एसओजी के हत्थे चढ़ा पूर्व खेल सचिव बुद्धाराम टांक, 2-2 लाख में बनवाए थे जाली खेल प्रमाण-पत्र

राजस्थान में शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान खेल कोटे के नाम पर हुए बड़े फर्जीवाड़े में एसओजी (SOG) ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है. फर्जी ताईक्वाण्डो खेल प्रमाण-पत्र मामले में एसओजी ने टोगोबार खेल संघ के पूर्व सचिव बुद्धाराम टांक को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई को एसओजी के एडीजी विशाल बंसल के विशेष निर्देशों पर अंजाम दिया गया है.

निर्जला एकादशी पर जयपुर में 108 अमृत सेवा शिविर

निर्जला एकादशी पर जयपुर नगर निगम ने शहर में 108 अमृत सेवा शिविर लगाया, इनमें 205 कैनोपी लगाई गई है.  यहां पर निर्जला एकादशी के मौके पर सभी आम लोगों को छाछ, लस्सी, मिल्कशेक और बर्फ के गोले और फलाहार जैसी सामग्री वितरित की जा रही है. 

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का परीक्षा जारी परिणाम

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया. शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर शिक्षा संकुल पहुंचे. निदेशक महेंद्र कुमार खींची सहित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. 84 हज़ार 266 बच्चों का रिजल्ट आया. 

पीटीईटी-2026 का रिजल्ट जारी

पीटीईटी-2026 का रिजल्ट जारी हो गया. 1 लाख 26 हजार 600 पंजीकृत अभ्यर्थी थे. 14 जून को परीक्षा हुई थी. 48 हजार छात्र और 78 हजार छात्राएं परीक्षा में शाम‍िल हुए थे. उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने रिजल्ट घोषित क‍िया. भरतपुर से कार्तिक कुमार गर्ग ने टॉप किया. चूरू से जयप्रकाश बसु ने सेकंड रैंक हासिल की. उपमुख्यमंत्री ने सभी टॉपर्स को फोन करके बधई दी. 

वीडीओ भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वीडीओ भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर द‍िया. 850 पदों के लिए 2 नवंबर 2025 को परीक्षा हुई थी. करीब 5.40 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत थे. सामान्य की कटऑफ 169.38, EWS की 164.92, SC 155.70, ST 151.90, OBC की कट ऑफ 167.64 और MBC की कट ऑफ 161.95 रही. 

चिकन शॉप के चक्कर में बुरे फंसे सरकारी बाबू, शिकायत के बाद ACB ने बिछाया जाल, रिश्वत के साथ गिरफ्तार

राजस्थान में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए भ्रष्टाटाचार निरोधक ब्यूरो या एसीबी (Anti Corruption Bureau) राजधानी जयपुर नगर निगम में लाइसेंस के नाम पर रिश्वत लेने का एक बड़ा मामला सामने आया है. एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए पशुधन निरीक्षक सुरेंद्र कुमावत को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. शिकायत मिली थी कि एक चिकन शॉप के लिए लाइसेंस जारी करने के बाद उसके बदले 6 हजार रुपये रिश्वत मांगी जा रही थी. आरोप है कि रिश्वत नहीं देने पर उसे लगातार परेशान किया जा रहा था. शिकायत मिलने के बाद एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने मामले की जांच की. डॉ रामेश्वर सिंह (उप महानिरीक्षक पुलिस) की निगरानी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई.

भाई से नाराज होकर काट ली कलाई

जयपुर में एक युवक के सुसाइड करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है. वह रोड़ पर लहूलुहान हालत में बुधवार दोपहर पड़ा मिला. हरमाड़ा थाना पुलिस ने SMS हॉस्पिटल के ट्रोमा में गंभीर हालत में एडमिट करवाया. पुलिस जांच में सामने आया है भाई से नाराज होकर उसने ब्लेड से अपनी कलाई काट ली थी. पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है.

"कांग्रेस पहले अपने पांच साल का हिसाब दे", CM बोले- फिर करें हमारी सरकार का आकलन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को सांगानेर में आयोजित सभा में कहा कि कांग्रेस को हमारी सरकार के ढाई वर्षों के कार्यों का आकलन करने से पहले अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने मात्र ढाई वर्षों में युवाओं को नौकरी देने के साथ पानी, बिजली के क्षेत्र में ऐसे ऐतिहासिक काम किए हैं, जो कांग्रेस अपने पूरे कार्यकाल में नहीं कर सकी. उन्होंने कहा कि हमने सरकार के दो साल के कामों का प्रतिवेदन विधानसभा के पटल पर भी रखा.

जयपुर में पशुधन निरीक्षक 5000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी विशेष अनुसंधान ईकाई ने आज कार्रवाई करते हुए सुरेन्द्र कुमावत पशुधन निरीक्षक पशु प्रबंधन शाखा नगर निगम जयपुर को 5000 रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

सचिवालय में सरकारी छुट्टी के दिन आमजन का प्रेवश बंद

जयपुर सचिवालय में सरकारी छुट्टी के दिन आमजन और अस्थाई पास धारकों का प्रवेश बंद कर द‍िया गया है. परिसर में बिना अनुमति के फोटो और वीडियो बनाने पर एक्शन हो सकता है. अधिकारी कर्मचारियों के लिए भी गाइडलाइन जारी की गई है. सभी को सचिवालय से जारी आईडी कार्ड पहनना होगा. DOP सचिव अर्चना सिंह ने सर्कुलर जारी क‍िया है. 

Jaipur News LIVE: जयपुर से लापता चार बच्‍चे अयोध्‍या से बरामद

जयपुर के मुहाना इलाके से लापता चार बच्‍चे अयोध्‍या में म‍िले. बच्‍चे रोडवेज बस में बैठकर अयोध्‍या चले गए थे. बच्चों को बरामद करने के बाद पुल‍िस ने राहत की सांस ली. डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा के निर्देश पर सर्च चला. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Jaipur News, Jaipur Live Updates, Jaipur Today News, Jaipur Latest Update, Jaipur Update News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com