विज्ञापन

राजस्‍थान में फ‍िर वापस आया मॉनसून, 27 जुलाई तक रहेगा एक्‍ट‍िव;  जयपुर-सीकर सह‍ित 12 ज‍िलों में बार‍िश 

राजस्‍थान में 15 द‍िन बाद मॉनसून फिर से एक्‍ट‍िव हो गया. जयपुर, सीकर, भरतपुर, जोधपुर सह‍ित आसपास के ज‍िलों में जोरदार बार‍िश हो रही है, जिसकी वजह से तापमान लुढ़क गया है.

राजस्‍थान में फ‍िर वापस आया मॉनसून, 27 जुलाई तक रहेगा एक्‍ट‍िव;  जयपुर-सीकर सह‍ित 12 ज‍िलों में बार‍िश 
सीकर में बारिश से जगह-जगह पानी भर गया.
NDTV Reporter

राजस्थान में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय होने के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई. ज‍िसकी वजह से 3 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस तक तापमान कम हो गया. मौसम विभाग के अनुसार, 21-22 जुलाई को कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभागों के कुछ हेस्सों में बारिश होगी. 23 से 27 जुलाई तक कोटा, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर संभागों में मानसून सक्रिय रहेगा और बारिश का दौर जारी रहेगा. 

रात से सीकर में बारिश 

सीकर में रात करीब 2:30 बजे के बाद तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई. करीब दो घंटे तक लगातार तेज बारिश होने के बाद भी सुबह तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा. लगातार हो रही बारिश से सीकर शहर की कई सड़कें दरिया में तब्दील हो गईं. मुख्य मार्गों पर पानी की चादर बिछ गई, और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई. 

बारिश से सड़क पर भरा पानी. (NDTV)

सड़कों पर भरा पानी 

सड़कों पर बरसाती पानी जमा होने से आमजन और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. नालियों और नालों का गंदा पानी भी मुख्य मार्गों पर आ जाने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं. बारिश के कारण शहर के नवलगढ़ रोड, बजाज रोड, पुराना लोहारू बस स्टैंड, फतेहपुर रोड, राधाकिशनपुरा रेलवे अंडरपास, घंटाघर क्षेत्र, दो नंबर डिस्पेंसरी सहित शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया.  

कई स्थानों पर यातायात प्रभावित 

बारिश का पानी भरने की वजह से कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित रहा. बारिश के बाद नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन द्वारा मानसून से पहले किए गए जल निकासी के दावों की भी पोल खुलती नजर आई. थोड़ी ही देर की बारिश में शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया. 

बारिश का येलो अलर्ट 

मौसम व‍िभाग ने सीकर, डीडवाना-कुचामन, नागौर, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, भीलवाड़ा, टोंक, बूंदी, कोटा, झालावाड़ एवं बारां जिलों बार‍िश का येलो अलर्ट जारी क‍िया है. मेघगर्जन के साथ तेज बार‍िश होने का अनुमान है. 30 से 40 क‍िलोमीटर प्रत‍ि घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

यह भी पढ़ें: 'मुझे यहां से ले चलो...' बहू की गुहार के पीछे छिपा भयावह सच, ससुर का सालों से हवस मिटाने का चल रहा था खेल 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Weather, Monsoon Rainfall, Monsoon Return, Jaipur Weather, Sikar Weather Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com