- राजस्थान कैडर की IPS पीडी नित्या को जोधपुर ग्रामीण से जोधपुर एंटी करप्शन ब्यूरो में तबादला किया गया है
- नित्या के स्थान पर उनके पति IPS पंकज यादव को जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है
- पीडी नित्या का कैडर विवाह के आधार पर AGMUT से राजस्थान में 2025 में बदला गया था
IPS Rajasthan: राजस्थान कैडर में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादलों में एक बेहद अनूठा मामला सामने आया है. यहां एक गर्भवती IPS पत्नी की जगह उनके पति का ट्रांसफर किया गया है. हम बात कर रहे हैं आईपीएस पीडी नित्या और उनके पति आईपीएस पंकज यादव की. 14 जुलाई की रात को जारी आईपीएस अफसरों की तबादला सूची में जोधपुर ग्रामीण एसपी से IPS पीडी नित्या का तबादला अब जोधपुर एंटी करप्शन ब्यूरो में बतौर एसपी किया गया है जबकि उनकी जगह कमांडेंट 1st बटालियन आरएसी जोधपुर से पति आईपीएस पंकज यादव को जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पद पर लगाया गया है.
पत्नी से पति को मिली कप्तानी की विरासत
इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब जोधपुर ग्रामीण की कमान 2022 बैच के तेजतर्रार IPS अधिकारी पंकज यादव संभालेंगे. वह अपनी ही पत्नी IPS पी. डी. नित्या की जगह लेंगे. एक ओर जहां पति पंकज यादव जोधपुर ग्रामीण में कानून-व्यवस्था संभालेंगे, वहीं दूसरी ओर पत्नी पी. डी. नित्या अब जोधपुर संभाग के भ्रष्टाचारियों पर लगाम कसने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो में मोर्चा संभालेंगी.

ips pd nitya transferred to jodhpur acb husband ips pankaj Yadav takes charge as sp jodhpur rural
शादी के बाद बदला कैडर
IPS पी. डी. नित्या और पंकज यादव की यह जोड़ी राजस्थान पुलिस महकमे की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है. साल 2016 बैच की IPS पी. डी. नित्या को शुरुआत में AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर मिला था. साल 2025 में गृह मंत्रालय ने 'मैरिज ग्राउंड' (विवाह के आधार पर) के तहत नियम 5(2) के अंतर्गत उनका कैडर बदलकर राजस्थान कैडर कर दिया. राजस्थान आने के बाद नित्या को पहले जोधपुर कमिश्नरेट में डीसीपी (ईस्ट) बनाया गया और फिर उन्होंने जोधपुर ग्रामीण के एसपी की कमान संभाली.

ips pd nitya transferred to jodhpur acb husband ips pankaj Yadav takes charge as sp jodhpur rural
कौन हैं आईपीएस पीडी नित्या??
राजस्थान कैडर में 2016 बैच की आईपीएस अधिकारी पीडी नित्या का जन्म 10 जनवरी 1991 को छत्तीसगढ़ के भिलाई में हुआ. बीटेक की डिग्री लेने के बाद पीडी नित्या ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की. एसीबी एसपी जोधपुर से पहले राजस्थान कैडर में आईपीएस पीडी नित्या एसपी जोधपुर ग्रामीण और डीसीपी जोधपुर के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं. जबकि इससे पहले लंबे से समय तक AGMUT कैडर में जम्मू कश्मीर में पोस्टेड रहीं.
केमिकल इंजीनियर से 'लेह की पहली महिला SSP' बनने का सफर
छत्तीसगढ़ के भिलाई की रहने वाली IPS पी. डी. नित्या का बैकग्राउंड प्रशासनिक नहीं रहा है. उन्होंने बेहद संघर्ष और लगन से यह मुकाम हासिल किया है. रायपुर से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने महाराष्ट्र में एक नामी सीमेंट कंपनी में नौकरी की. वहां मजदूरों और ग्रामीणों की समस्याओं को देखकर उन्होंने जनसेवा में आने का फैसला किया. साल 2015 की सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया 213वीं रैंक हासिल की थी. AGMUT कैडर में रहते हुए उन्होंने जम्मू-कश्मीर के सबसे संवेदनशील इलाकों में ड्यूटी की. वह श्रीनगर की SDPO रहीं, लद्दाख (लेह) की पहली महिला SSP बनीं और आतंकवाद प्रभावित पुलवामा में भी बतौर SSP अपनी बहादुरी का लोहा मनवाया.

ips pd nitya transferred to jodhpur acb husband ips pankaj Yadav takes charge as sp jodhpur rural
IPS पी. डी. नित्या की कहानी सिर्फ उनकी कामयाबी की ही नहीं, बल्कि उनके अदम्य साहस की भी मिसाल है. नवंबर 2023 में जब वह कश्मीर में तैनात थीं, तब छत्तीसगढ़ में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में उन्होंने अपने माता-पिता और दादी को खो दिया था. इस गहरे मानसिक आघात के बावजूद, वह बहुत जल्द वापस लौटीं और देश सेवा की अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद हो गईं.

ips pd nitya transferred to jodhpur acb husband ips pankaj Yadav takes charge as sp jodhpur rural
कौन हैं आईपीएस पंकज यादव?
राजस्थान कैडर में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी पंकज यादव का जन्म 1 जनवरी 1991 को हरियाणा में हुआ. बीटेक की डिग्री लेने के बाद संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने लगे. पंकज यादव भरतपुर में एएसपी भी रह चुके हैं.
IPS की लव स्टोरी: LBSNAA की प्रोफेसर की बेटी पर आया दिल, बस्तर एसपी की FB वाली दोस्ती प्यार में बदली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं