विज्ञापन

राजस्थान: तलाकशुदा महिला से शादी करने की खौफनाक सजा; युवक को पीटा, जूतों की माला पहनाकर पिलाया पेशाब

तलाक के बाद महि‍ला मायके में रह रही थी. उसके घर वालों ने दूसरी जगह शादी करा दी. इससे तलाक देने वाला पत‍ि खफा हो गया. 

राजस्थान: तलाकशुदा महिला से शादी करने की खौफनाक सजा; युवक को पीटा, जूतों की माला पहनाकर पिलाया पेशाब
राजस्थान में युवक से मारपीट और पेशाब पिलाने का वीडियो वायरल हो रहा है. (वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट)

अजमेर के गेगल थाना क्षेत्र में शादी के विवाद को लेकर युवक के साथ अमानवीय व्यवहार का सनसनीखेज मामला सामने आया है. कुचील गांव निवासी एक युवक के साथ कुछ लोगों ने अगवा कर मारपीट की, और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया. आरोप है कि युवक को जूतों की माला पहनाई, और उसे प‍ेशाब प‍िलाई. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

युवक को बनाया बंधक  

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक ठेकेदार के यहां मजदूरी करता है. शनिवार सुबह करीब 9 बजे वह बाइक पर जा रहा था, 20-25 लोगों ने रास्ते में रोक लिया, और मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि आरोपियों ने युवक को जबरन गाड़ी में डालकर बीर गांव ले गए. 

शादी को लेकर चल रहा था विवाद 

पीड़ित के परिजनों के अनुसार, युवक की शादी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि बीर गांव की एक युवती की पहले शादी हो चुकी थी. तलाक के बाद वह पीहर में रह रही थी. करीब 5 महीने पहले उसकी शादी पीड़‍ित युवक से हुई थी. युवती के पूर्व ससुराल पक्ष को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, और इसी रंजिश में युवक को उठा ले गए. 

घटना की सूचना पर पीड़ित पक्ष गेगल थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे. सीओ ग्रामीण रामचंद्र चौधरी भी मौके पर पहुंचकर युवक को आरोप‍ियों से मुक्‍त कराया. गेगल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने दो युवकों को किया डिटेन 

गेगल थाना प्रभारी नरपत राम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को डिटेन किया है, और अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें रवाना की गई है. पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है. 

इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि निजी विवाद में कानून हाथ में लेकर किसी युवक को इस तरह सार्वजनिक रूप से अपमानित करना बेहद शर्मनाक है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. 

यह भी पढ़ें: दिल्‍ली में आंधी के साथ बारिश, यूपी में लू के थपेड़े... मॉनसून आने से पहले IMD का कई राज्‍यों को लेकर अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan, Ajmer, Herrific Punishment, Woman Young Man, Beaten
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com