विज्ञापन

IRS Daughter Murder: 'बस गेम खेलता था, और कोई ऐब नहीं था' आरोपी की मां ने बताया क्या हुआ था अलवर में

दिल्ली और अलवर की पुलिस ने राजस्थान में मुख्य आरोपी राहुल और उसके पिता सहित 6 लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है.

IRS Daughter Murder: 'बस गेम खेलता था, और कोई ऐब नहीं था' आरोपी की मां ने बताया क्या हुआ था अलवर में
आरोपी की मां ने बताया कि वह एक महीने पहले गांव आया था
NDTV

दिल्ली के बहुचर्चित अमर कॉलोनी में एक IRS अधिकारी की 22 साल बेटी के मर्डर मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी राहुल राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ का रहनेवाला है. उसे दिल्ली के द्वारका इलाके में एक होटल से गिरफ्तार किया गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की 5 टीमें अलवर पहुंची थी.   दिल्ली और अलवर की पुलिस टीमों ने आरोपी और उसके पिता समेत कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया है और उनके साथ पूछताछ की जा रही है. इस मामले में आरोपी की मां और चाचा ने एनडीटीवी को और जानकारी दी और बताया कि वह मोबाइल पर गेम खेलता था.

उस दिन भी गेम में हार गया था

आरोपी की मां ने कहा,"राहुल अच्छा लड़का है, केवल गेम खेलता है, उसमें और कोई ऐब नहीं है." राहुल की मां ने बताया कि होली के बाद वह गांव आ गया था और 21 अप्रैल को गांव में ही था. मां ने कहा,"उस दिन शाम को वह एक दोस्त के साथ शादी में गया था. रास्ते में जाते वक्त उसने कोई गेम खेला और पैसे हार गया. लेकिन उसके बाद वह कहां गया या क्या हुआ इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है."

आरोपी के चाचा ने बताया कि राहुल शादी में मिला था

आरोपी के चाचा ने बताया कि राहुल शादी में मिला था
Photo Credit: NDTV

चाचा ने कहा पढ़ाई में अच्छा था

आरोपी के चाचा ने एनडीटीवी को बताया कि वह पढ़ाई में अच्छा था. चाचा ने कहा,"वह पढ़ने में अच्छा था और साइंस में बीएससी की पढ़ाई की थी जिसमें उसके अच्छे नंबर आए थे." 

चाचा ने बताया कि उसने राजगढ़ में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की थी लेकिन फिर वह काम करने लगा. राहुल से पहले उसका पिता ने दिल्ली में एक ऑफिस में मामूली काम करता था. लेकिन उसने काम छोड़ दिया और फिर उसकी पत्नी का भाई वहां काम करने लगा और उसी ने राहुल को भी काम दिलवा दिया.

'नहीं उम्मीद थी कि ऐसा करेगा'

चाचा ने कहा उन्हें जरा भी उम्मीद नहीं थी कि राहुल ऐसा अपराध कर डालेगा. चाचा ने कहा,"मैं भी उस शादी में था, मैंने उसे देखा था वहां, उससे बात भी की और उसने बताया कि वह बाइक से आया है. फिर पता नहीं कब वो वहां से निकल गया और कैसे ये काम कर दिया. लड़के में तो कोई कमी नहीं थी, पर ये तो ईश्वर की लीला है, ईश्वर ही जाने कि ये क्या हो गया."

ये भी पढ़ें-: 

लॉकर थंब इंप्रेशन से खुलता था तो रेप के बाद की ऐसी दरिंदगी... अमर कालोनी केस में आरोपी के बयान से पुलिसवाले भी गुस्से से भर गए

दोस्त के साथ गया शादी में और उसी की पत्नी से किया रेप, IRS की बेटी की हत्या से पहले अलवर में आरोपी की करतूत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alwar News, Rahul Meena, Delhi Irs Daughter Rape Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com