विज्ञापन

चंडीगढ़ में इंसानियत शर्मसार, बेरहम ने मासूम पिल्ले को जलते तंदूर में फेंका, तड़प-तड़प कर मौत

चंडीगढ़ के बापू धाम इलाके में एक शख्स ने मासूम पिल्ले को जलते हुए तंदूर में फेंक दिया, जिससे उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई.

चंडीगढ़ में इंसानियत शर्मसार, बेरहम ने मासूम पिल्ले को जलते तंदूर में फेंका, तड़प-तड़प कर मौत

चंडीगढ़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां बापू धाम कॉलोनी में एक बेरहम शख्स ने मासूम पिल्ले को जलते हुए तंदूर में फेंक दिया. शुक्रवार की आधी रात को हुई इस खौफनाक वारदात को देखकर एक राहगीर ने पिल्ले को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक मासूम की जान जा चुकी थी. पुलिस ने पशु क्रूरता और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है और जलते तंदूर जैसी भयंकर क्रूरता दिखाने वाले उस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पुलिस ने एक पिल्ले की मौत के बाद मामला दर्ज कर लिया है. आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने यहां एक ढाबे के बाहर रखे जलते हुए तंदूर में पिल्ले को फेंक दिया था. अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय सेक्टर 26 की अनाज मंडी से, जहां वह काम करता है, अपने घर लौट रहे एक स्थानीय निवासी की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने 'पशु क्रूरता निवारण अधिनियम' और BNS की धारा 325 के तहत FIR दर्ज की है.

मौके से फरार हो गया आरोपी

शिकायतकर्ता ने बताया कि शुक्रवार को देर रात करीब 1:40 बजे घर लौटते समय उसने बापू धाम कॉलोनी इलाके में संपर्क केंद्र के पास एक अज्ञात व्यक्ति को पिल्ला ले जाते हुए देखा. जैसे ही वह संदिग्ध ढाबे के पास पहुंचा, उसने कथित तौर पर पिल्ले को बाहर रखे जलते हुए तंदूर में फेंक दिया और वहां से भाग गया.

FIR के अनुसार, शिकायतकर्ता पिल्ले को बाहर निकालने में कामयाब रहा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने बताया कि उन्हें कुछ सुराग मिले हैं और वे उन पर काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मेरठ मर्डर मिस्ट्री: "चैट देखते ही खो बैठा आपा..." प्रेमी ने गन्ने के खेत में की बीए की छात्रा की हत्‍या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime News, Crime News 2025, Crime News Alwar, Chandrigarh, Chandrigarh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com