विज्ञापन

गैंगस्टर रोहित गोदारा का आलीशान घर पर किसने चलाया बुलडोजर, पुलिस-प्रशासन ने कहा- हमारा कोई हाथ नहीं

बीकानेर के लूणकरसर में सोमवार रात गैंगस्टर रोहित गोदारा का मकान तोड़ दिया गया जिसके बाद अब पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.

गैंगस्टर रोहित गोदारा का आलीशान घर पर किसने चलाया बुलडोजर, पुलिस-प्रशासन ने कहा- हमारा कोई हाथ नहीं
रोहित गोदारा चार साल पहले अमेरिका भाग गया था
NDTV

Rohit Godara Home in Bikaner: बीकानेर जिले के लूणकरणसर क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है.  कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा से जुड़े बताए जा रहे एक मकान को देर रात अज्ञात लोगों द्वारा ध्वस्त किए जाने की सूचना मिली है. घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग इस कार्रवाई के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं. घटना के संबंध में अब तक किसी भी व्यक्ति या संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है. वहीं जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई में अपनी किसी भी प्रकार की आधिकारिक भूमिका होने से साफ इनकार किया है.

रोहित गोदारा का टूटा घर

रोहित गोदारा का टूटा घर
Photo Credit: NDTV

किसने तोड़ा मकान इसकी हो रही जांच

हालांकि, स्थानीय स्तर पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. कुछ लोगों का मानना है कि यह किसी प्रतिद्वंद्वी गैंग की करतूत हो सकती है, जबकि कुछ अन्य इसे किसी अन्य कारण से जोड़कर देख रहे हैं.

वहीं कुछ लोगों को शक है कि जिले में प्रशासन के द्वारा  हिस्ट्रीशीटरों के अतिक्रमण पर लगातार हो रही कार्यवाही की आड़ में कोई अपना काम कर गया. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मकान को किसने और किन परिस्थितियों में ध्वस्त किया. 

पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. इस संबंध में विभिन्न पहलुओं से जानकारी जुटाई जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही इस घटना की वास्तविक वजह और जिम्मेदार लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम
Photo Credit: NDTV

कौन है रोहित गोदारा?

रोहित गोदारा बीकानेर के लूणकरणसर क्षेत्र का रहने वाला है. उसकी गिनती कुख्यात गैंगस्टरों में होती है और उसे लॉरेंस विश्नोई गैंग का खास माना जाता है. समझा जाता है कि गोदारा गैंग लॉरेंस के सिंडिकेट के रूप में जुड़ा है. 2022 में ये फर्जी पासपोर्ट से विदेश भाग गया था. बताया जाता है कि रोहित गोदारा इन दिनों अपने गैंग को अमेरिका से ही चला रहा है. 

ये भी पढ़ें-: डकैत जगन गुर्जर हत्याकांड के बाद बड़ा फैसला, भाई पप्पू गुर्जर को अजमेर से दौसा जेल क‍िया शिफ्ट 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Godara, Gangster Rohit Godara, Bikaner News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com