विज्ञापन

बीकानेर: घर में अकेली थी 13 साल की बच्ची, पड़ोसी ने हाथ-पैर बांध की दरिंदगी

बीकानेर के खाजूवाला से इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. यहां पर पड़ोसी ने एक बच्ची के साथ दरिंदगी की है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

बीकानेर: घर में अकेली थी 13 साल की बच्ची, पड़ोसी ने हाथ-पैर बांध की दरिंदगी
पड़ोसी ने हाथ-पैर बांध बच्ची संग की दरिंदगी

राजस्थान के बीकानेर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. एक 13 साल की लड़की के हाथ पैर बांध दिए. इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया है. जानकारी के अनुसार, आरोपी पड़ोसी ने घिनौनी हरकत अंजाम देने के बाद बच्ची को धमकी दी कि अगर किसी को बताया कि बहुत बुरा होगा. जिसके बाद वह चुप रही. पुलिस ने मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. वहीं, घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. 

पड़ोसी ने किया बच्ची संग दुष्कर्म

13 वर्षीय लड़की के साथ सनसनीखेज और संवेदनशील घटना बीकानेर के खाजूवाला में हुई है. खाजूवाला थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने की घटना को लेकर पीड़िता की मां पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई. पीड़िता की मां ने बताया कि 20 जून को घर के एक पड़ोसी ने उसकी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है. 

आरोप है कि मां के मजदूरी पर जाने के दौरान गांव का ही एक व्यक्ति घर में घुस आया. इसके बाद घर में मौजूद 13 वर्षीय लड़की को बंधक बना लिया और हाथ पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने किसी को घटना बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. जिस पर लड़की डर के मारे में चुप रही और गुमसुम रहने लगी.

बनवारी लाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

बनवारी लाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

बाद में परिजनों के बार-बार गुमसुम रहने का कारण पूछने पर उसने पूरी घटना बताई. इसके बाद पीड़िता की मां ने खाजूवाला थाने में गांव के ही अधेड़ उम्र के पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारी लाल मीणा ने बताया कि खाजूवाला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर बालिका का मेडिकल करवाया. आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की है. पूरे मामले की जांच खाजूवाला सीओ आकांक्षा चौधरी के द्वारा की जा रही है.

यह भी पढे़ं-

"रात 3 बजे तक मैसेज करती रहती थी", जैश-ए-मोहम्मद की स्लीपर सेल सदस्य बबीता की मां ने कहा

फावड़ा मारा, दोनों पैर काटे; कुएं में फेंकी लाश; चांदी के कड़े के लिए चाची संग भतीजे का खूनी खेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Rajasthan Crime News, Bikaner News, Bikaner Rape News, Rajasthan Rape News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com