विज्ञापन

दरा-कंवलपुरा रेलखंड पर आज इंजीनियरिंग ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

आरयूबी निर्माण के लिए 27 जुलाई को अप-डाउन लाइन पर ब्लॉक की वजह से कोटा–अकलेरा पैसेंजर निरस्त रहेगी. 

दरा-कंवलपुरा रेलखंड पर आज इंजीनियरिंग ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
कोटा में आज कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.
NDTV Reporter

पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में दरा–कंवलपुरा रेलखंड पर रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण कार्य के तहत सोमवार, 27 जुलाई को इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया जाएगा. पुल संख्या-148 पर आरएच गर्डर की डी-लॉन्चिंग के चलते अप और डाउन दोनों लाइनों पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा. 

कई ट्रेनें विलंब से चलेंगी   

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि अप लाइन पर दोपहर 1:10 बजे से शाम 6:10 बजे तक और डाउन लाइन पर दोपहर 2:10 बजे से शाम 5:10 बजे तक ब्लॉक रहेगा. इसके कारण कई ट्रेनों का संचालन विलंब से होगा, जबकि कोटा–अकलेरा–कोटा पैसेंजर (59840/59839) का संचालन 27 जुलाई को निरस्त रहेगा. 

ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

  • 19104 कोटा–रतलाम मेमू–करीब 4 घंटे 30 मिनट विलंबित या पुनर्निर्धारित. 
  • 20942 गाजीपुर सिटी–बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट–करीब 3 घंटे 40 मिनट विलंब. 
  • 12466 जोधपुर–इंदौर रणथंभौर एक्सप्रेस–करीब 3 घंटे 15 मिनट विलंब. 
  • 09310 हजरत निजामुद्दीन–इंदौर स्पेशल–करीब 3 घंटे 50 मिनट विलंब. 
  • 09152 मधुबनी–उधना स्पेशल–करीब 1 घंटा 50 मिनट विलंब. 
  • 12956 जयपुर–मुंबई सेंट्रल–करीब 40 मिनट विलंब. 
  • 22660 योग नगरी ऋषिकेश–कोच्चुवेली एक्सप्रेस –करीब 15 मिनट विलंब. 
  • 19019 बांद्रा टर्मिनस–हरिद्वार (देहरादून एक्सप्रेस)–करीब 35 मिनट विलंब. 
  • 61623 उज्जैन–कोटा मेमू –करीब 10 मिनट विलंब. 

यात्रियों से अपील रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप पर जांचने की अपील की है. 

यह भी पढ़ें: मुकुंदरा टनल के नीचे से सरपट दौड़ने लगीं गड़‍ियां, 15 दिन बाद दूसरा टनल भी होगा शुरू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Railway, Trains Affected, RUB, Kota
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com