विज्ञापन

सीकर में कोचिंग छात्र ने की आत्महत्या, पिता कश्मीर में सेना में हैं जवान

पिछले 8 महीने से अकेला फ्लैट में रहकर तैयारी कर रहा छात्र ना तो कोचिंग पहुंचा और ना ही परिजनों का फोन उठा रहा था.

सीकर में कोचिंग छात्र ने की आत्महत्या, पिता कश्मीर में सेना में हैं जवान
अंकित दिल्ली पुलिस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था.
NDTV

राजस्थान के सीकर शहर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय छात्र ने किराए के फ्लैट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.  मृतक आर्मी जवान का बेटा था और पिछले कई महीनों से सीकर शहर के नवलगढ़ रोड पर कृष्ण रेजिडेंसी के पास एक किराए के फ्लैट में रहकर दिल्ली पुलिस सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस ने घटनास्थल से छात्र का मोबाइल फोन जब्त कर मामले की जांच की जा रही है. मृतक के पिता शीशराम भारतीय सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं. उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है.  फिलहाल पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.  

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था छात्र

पुलिस के अनुसार सीकर शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक प्रतियोगी छात्र का शव किराए के फ्लैट में फंदे से लटका मिला.मृतक की पहचान झुंझुनूं जिले के समसपुर निवासी 20 वर्षीय अंकित कुमार, पुत्र शीशराम के रूप में हुई है. वह नवलगढ़ रोड स्थित कृष्ण रेजिडेंसी के पास एक फ्लैट में रहकर दिल्ली पुलिस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. 

परिजनों की रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी गई है

परिजनों की रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी गई है
Photo Credit: NDTV

फ्लैट पर अकेला रहता था

उद्योग नगर थाना प्रभारी राजेश कुमार बुडानिया के अनुसार छात्र अंकित कुमार पिछले करीब 8 महीनों से फ्लैट में अकेला रह रहा था. सोमवार को वह कोचिंग भी नहीं पहुंचा और परिजनों के बार-बार फोन करने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं की.  इसके बाद परिजनों ने उसी बिल्डिंग में रहने वाले लोगों से संपर्क किया. जब मकान मालिक और अन्य लोग फ्लैट पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला.पास की खुली खिड़की से अंदर देखने पर अंकित फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सीकर के एसके अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं. 

ये भी पढ़ें-: 

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sikar News, Rajasthan News, Coaching Student Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com