विज्ञापन

सीएम भजनलाल का फिर दिल्ली दौरा, नितिन नबीन के साथ 45 मिनट की बैठक, क्या हैं सियासी मायने

मुख्यमंत्री भजनलाल का आज का दिल्ली दौरा इसलिए भी काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि अभी बीते महीने (25 मार्च) वह दिल्ली दौरे पर रहे. उस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी.

सीएम भजनलाल का फिर दिल्ली दौरा, नितिन नबीन के साथ 45 मिनट की बैठक, क्या हैं सियासी मायने
दिल्ली में सीएम भजनलाल शर्मा ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को फिर दिल्ली पहुंच गए. सीएम भजनलाल के दिल्ली दौरे से राजस्थान में सियासी हलचल तेज हो गई. सीएम के दिल्ली दौरे के समय दिनभर सियासी और प्रशासनिक बैठकों का दौर चला. दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले बीजेपी दफ्तर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की. नितिन नबीन के साथ करीब 45 मिनट तक चली इस बैठक में संगठनात्मक मुद्दों, प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई.

सीएम के दिल्ली दौरे के सियासी मायने

दिल्ली में नितिन नबीन के साथ सीएम भजनलाल शर्मा की मुलाकात को एक शिष्टाचार भेंट बताया गया, लेकिन इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं. बीजेपी अध्यक्ष से मिलने के बाद मुख्यमंत्री जोधपुर हाउस पहुंचे से सेवा तीर्थ पहुंचे और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की. इस बैठक में राजस्थान के विकास प्रोजेक्ट्स, केंद्र से मिलने वाली फंडिंग और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है.

इसके अलावा मुख्यमंत्री भजनलाल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी मुलाकात की है. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच अहम राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चा हुई. बीजेपी शासित राज्यों के बीच समन्वय पर फोकस रहा और विकास मॉडल और योजनाओं के आदान-प्रदान पर भी दोनों मुख्यमंत्री के बीच बातचीत हुई है.

संगठन और सत्ता में तालमेल मजबूत करने की कोशिश

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल शिष्टाचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए केंद्र और संगठन दोनों स्तर पर तालमेल मजबूत करने की कोशिश की जा रही है. खासकर प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों, बजट सहयोग और आने वाले राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह दौरा अहम माना जा रहा है. दिल्ली में हो रही लगातार बैठकों से साफ है कि यह दौरा रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है.

मुख्यमंत्री भजनलाल का आज का दिल्ली दौरा इसलिए भी काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि अभी करीब 10 दिन पहले 25 मार्च को भी वह दिल्ली दौरे पर रहे. उस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. पीएम मोदी के अलावा सीएम भजनलाल ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और राम मोहन नायडू से भी मुलाकात की थी.

यह भी पढ़ें-

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, अब 'फार्मर आईडी' से मिलेगी खाद और सरकारी मदद

Rajasthan: 'हार के डर से बौखलाई भाजपा' पवन खेड़ा के घर असम पुलिस के पहुंचने पर बोले पूर्व सीएम गहलोत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Politics, Rajasthan CM Delhi Visit, Rajasthan CM Delhi Visit Reason, CM Bhajanlal Nitin Nabin Meeting, Cm Bhajanlal Sharma Delhi Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com