विज्ञापन

जयपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन दीवार गिरने से बिहार के 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

जयपुर के चंदवाजी इलाके में सोमवार को निर्माणाधीन दीवार गिरने से कई मजदूर दब गए. जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त हादसा हुआ वहां पर कई लोग काम कर रहे थे.

जयपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन दीवार गिरने से बिहार के 3 मजदूरों की मौत, कई घायल
जयपुर में निर्माणाधीन दीवार गिरने से बिहार के 3 मजदूरों की मौत

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया है. चंदवाजी इलाके के ताला मोड़ के पास अरावली पैलेस में निर्माण कार्य के दौरान एक दीवार गिर गई. जिससे इस हादसे में बिहार के तीन लोगों की मौत हो हुई है, जबकि कई मजदूर घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. घायलों का जयपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है. जिस वक्त हादसा हुआ है, उस समय मौके पर कुल 23 मज़दूर काम कर रहे थे. 

रिसॉर्ट बनाने का चल रहा था काम

अधिकारियों ने बताया कि चंदवाजी इलाके में अरावली रिसॉर्ट बनाने का काम चल रहा था. यह उस समय हुई., जब मज़दूर निर्माणाधीन स्थल पर सीवरेज के गड्ढे में काम कर रहे थे. इसी बीच अचानक से सेफ्टी टैंक की दीवार ढह गई और वहां पर मौजूद कई मजदूर दब गए. हादसे के बाद तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया गया है. 

बिहार के रहने वाले घायल और मृतक

उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल के भी लोग मौके पर पहुंच गए. मलबे में फंसे लोगों को तुरंत निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर तीनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो लोग अभी भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. सभी मृतक और घायल बिहार के रहने वाले हैं. 

जयपुर ग्रामीण DCP हनुमान प्रसाद मीणा जयपुर के ताला मोड़ के चंदवाजी इलाके में दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.
Latest and Breaking News on NDTV

मृतकों के नाम

  • रिंकू देवी (32) पत्नी मनदीप
  • सविता देवी पत्नी मनोज
  • रामजीलाल (28) पुत्र रामप्रवेश 

वहीं, इस हादसे में दिलीप और सुरेजाम घायल हो गए हैं, जिनका निम्स अस्पताल में भर्ती करवाया है. हादसे की सूचना पर मंत्री जोगाराम पटेल भी घायलों से मिलने निम्स अस्पताल पहुंचे. जयपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि यह घटना तब हुई जब मज़दूर निर्माणाधीन स्थल पर सीवरेज के गड्ढे में काम कर रहे थे. 

यह भी पढे़ं- दोस्त की बहन पर टिप्पणी की मिली खौफनाक सजा, नाबालिग दोस्तों ने ही रेता 10 साल के अजमत का गला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Jaipur Accident, Jaipur News Today, Rajasthan Accident News, Jaipur Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com