विज्ञापन

जगन गुर्जर का कल बदला बैरक, आज हो गया मर्डर, डकैत के बेटे ने उठाए सवाल; CBI जांच की मांग

अजमेर जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या से परिवार के लोग गुस्से में हैं. बेटे आसाराम ने हत्या को साजिश बताते हुए CBI जांच की मांग की है.

जगन गुर्जर का कल बदला बैरक, आज हो गया मर्डर, डकैत के बेटे ने उठाए सवाल; CBI जांच की मांग
Dacoit Jagan Gurjar Murder Case
NDTV

Dacoit Jagan Gurjar Murder Case: राजस्थान की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हुई कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद उसके गृहनगर धौलपुर में गम और गुस्से का माहौल बना हुआ है. जेल के भीतर हुई इस हत्या के बाद जस्यु जगन के   परिजनों में भारी रोष देखा जा रहा है.जगन गुर्जर के बेटे आसाराम गु्र्जर नेइस पूरी हत्या को साजिश बताते हुए राज्य सरकार से पिता की हत्या की  सीबीआई से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है.

साजिश के तहत रविवार को अलग की गई थी बैरक

 मृतक डकैत के बेटे आसाराम गु्र्जर ने बताया कि जगन गुर्जर के बेटे आसाराम ने बताया करीब 3 महीने पहले  ही धौलपुर जेल से पिता जगन गु्र्जर को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में ट्रांसफर किया गया था. जहां उसके चाचा और जगन गुर्जर का छोटा भाई पप्पू गुर्जर भी पिछले दो साल से सजा काट रहा है. आसाराम का आरोप है कि आसाराम का आरोप है कि जेल में दोनों भाई एक ही बैरक में सुरक्षित बंद थे, लेकिन रविवार को जेल प्रबंधन ने अचानक दोनों भाइयों को अलग-अलग बैरकों में शिफ्ट कर दिया.

कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी की बैरक में भेजा

बेटे का आरोप है कि रविवार को जगन गुर्जर को उस बैरक में शिफ्ट किया गया, जिसमें भरतपुर के बहुचर्चित कुलदीप जघीना हत्याकांड का मुख्य शूटर और हार्डकोर बंदी विष्णु गुर्जर बंद था. इसके बाद अगल दिन यानी सोमवार को इसी विष्णु गुर्जर ने बैरक के भीतर जगन गुर्जर की हत्या कर दी.

Dacoit jagan gurjar Murder case

डकैत जगन गुर्जर का बेटे आसाराम
Photo Credit: NDTV

गृह राज्य मंत्री को पहले ही सौंपा था शिकायत पत्र

दस्यु जगन के बेटे आसाराम ने इस बात का भी खुलासा किया कि अजमेर जेल में जगन गुर्जर को लगातार परेशान किया जा रहा था. जेल के भीतर दोनों भाइयों की जान को पहले से ही खतरा बना हुआ था. इसे लेकर परिवार ने कुछ समय पहले ही गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम को एक लिखित शिकायत पत्र भी सौंपा था, जिसमें दोनों को वापस धौलपुर जेल शिफ्ट करने की गुहार लगाई गई थी, लेकिन उसे पहले ही यह हादसा हो गया.

पुलिस ने अजमेर मुकदमा दर्ज कराने की दी सलाह

डकैत जगन गुर्जर का पुत्र आसाराम गुर्जर परिजन और रिश्तेदारों को साथ लेकर बाड़ी कोतवाली पुलिस थाने मुकदमा दर्ज कराने के लिए पहुंच गया। थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल का घटनाक्रम होने के कारण मुकदमा दर्ज करवाने की सलाह अजमेर की दी है. इसके बाद बेटा आसाराम गुर्जर परिजन और तमाम रिश्तेदारों को साथ लेकर अजमेर रवाना हो गया है.फिलहाल, जेल में बंद जगन के भाई पप्पू गुर्जर की सुरक्षा को लेकर भी परिवार बेहद डरा हुआ है.

यह भी पढ़ें; चंबल के खूंखार डकैत जगन गुर्जर की कहानी, जिसे 3 राज्यों की पुलिस नहीं पकड़ पाई; जेल में गर्लफ्रेंड संग रहने की रखी थी शर्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dacoit Jagan Gurjar, Dacoit Jagan Gurjar News,  ajmer News, Rajasthan News, Kuldeep Jaghina
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com