विज्ञापन

"नशा मत करो", नसीहत देने वाले को मिली खौफनाक सजा! युवक को नग्न कर पीटा, प्राइवेट पार्ट पर डाली मिर्ची

भीलवाड़ा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर युवक का अपहरण कर लिया. उसे निर्वस्त्र कर पीटा गया और वीडियो वायरल कर दिया गया. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

"नशा मत करो", नसीहत देने वाले को मिली खौफनाक सजा! युवक को नग्न कर पीटा, प्राइवेट पार्ट पर डाली मिर्ची
प्रतीकात्मक तस्वीर (AI)

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से एक बेहद ही अमानवीय घटना सामने आई है. जयपुर के रहने वाले युवक का अपहरण कर उसे निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया. यही नहीं, उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया. बताया जा रहा है कि पीड़ित ने समाज में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ आवाज उठाई थी. लेकिन समाज के पंच पटेलों को यह नसीहत रास नहीं आई. इसके बाद आरोपियों ने उसे झांसे में लेकर आसींद (भीलवाड़ा) बुलाया और जंगल में ले जाकर बंधक बना लिया. वहां युवक को पेड़ से बांधकर मारपीट की गई, कपड़े उतरवाए गए और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया. इस घटना के बाद युवक सदमे में आ गया. 

पेशाब पिलाने की भी की कोशिश 

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उससे जबरन बयान दिलवाने की कोशिश की. वीडियो बनाकर पेशाब पिलाने की भी कोशिश की. आरोपियों ने कहा, "अब समाज में जीने नहीं देंगे और मुझे नंगा करकर मेरे प्राईवेट प्रार्ट पर मिर्ची डाल दी. मुझे बंधक बनाकर हंसते हुए चाकू की नोंक पर मुझसे बयान भी दिलवाए. वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी." 

जयपुर में ई-रिक्शा चलाता है युवक

पीड़ित युवक जयपुर में ई-रिक्शा चलाता है. उसने बताया कि उसे एक धार्मिक कार्यक्रम का आमंत्रण देकर बुलाया गया था. युवक ने जब जाने से मना किया तो आरोपियों ने वीडियो कॉल कर उसे झांसे में लिया. जब वह आसींद पहुंचा तो सुरेश साहू, मुकेश तेली और तीन अन्य लोगो ने गांव के बाहर ले जाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. उससे मोबाइल भी छीन लिया और पेड से बंधक बनाकर मारपीट की. 

5 महीने बाद वायरल हुआ वीडियो

यह घटना करीब 5 महीने पुरानी बताई जा रही है. मामले का वीडियो 20 अप्रैल को वायरल हुआ तो सनसनी फैल गई. पीड़ित ने भीलवाड़ा एसपी से कार्रवाई के लिए गुहार लगाई. इसके बाद पुलिस भी हरकत में आई. मुख्य आरोपी सुरेश कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ेंः फेरों से पहले जान बचाने के लिए भागे दूल्हा-दुल्हन, बवंडर से उड़ा शादी का पंडाल


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drug Addiction, Kidnapping Case, Viral Video, Bhilwara Viral Video, Rajasthan Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com