विज्ञापन

दिल्ली के नाले में उतरकर चलती दिखी विदेशी महिला, NH-48 पर रुके लोग, वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में महिला नाले के भीतर काफी दूरी तक आगे बढ़ती नजर आती है. सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच उसका इस तरह नाले के अंदर चलना लोगों का ध्यान खींच रहा है.

दिल्ली के नाले में उतरकर चलती दिखी विदेशी महिला, NH-48 पर रुके लोग, वीडियो हुआ वायरल
विदेशी महिला नाले में चल रही थी.
NDTV

दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक विदेशी महिला राष्ट्रीय राजमार्ग-    48 (NH-48) के किनारे बने गहरे नाले के भीतर पैदल चलती दिखाई दे रही है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. व्यस्त सड़क के किनारे महिला को इस तरह नाले के अंदर चलते देखकर राहगीर और वाहन चालक भी कुछ देर के लिए ठिठक गए. कई लोगों ने रुककर इस पूरे घटनाक्रम को देखा, जबकि कुछ ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

वायरल वीडियो में महिला नाले के भीतर काफी दूरी तक आगे बढ़ती नजर आती है. सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच उसका इस तरह नाले के अंदर चलना लोगों का ध्यान खींच रहा है. हालांकि, महिला की पहचान, राष्ट्रीयता या उसकी मौजूदा स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. यह भी साफ नहीं है कि वह नाले के भीतर क्यों चल रही थी.

क्यों नाले में चल रही थी विदेशी महिला?

सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इनमें से किसी की भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल वीडियो के आधार पर केवल इतना कहा जा सकता है कि महिपालपुर के पास NH-48 किनारे नाले में चलती एक विदेशी महिला का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है. हालांकि, महिला की स्थिति या उसके ऐसा करने के पीछे की वजह को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: 'दीवाली तक कोई प्रोटेस्ट नहीं, त्योहारों में फैमिली के साथ रहें', अभिजीत दीपके ने 16 मिनट के वीडियो में क्या कहा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com