विज्ञापन

मार्श-हेड ओपनर, नंबर-3 पर मार्करम, कोहली-रोहित को जगह नहीं, बाबर आजम ने चुनी ODI World प्लेइंग-11

पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम ने ऐसे 11 खिलाड़ियों का चुनाव किया है जिसे उन्होंने अपनी वर्ल्ड प्लेइंग 11 का हिस्सा माना है. बाबर ने अपनी इस खास टीम में कोहली और रोहित को जगह नहीं दी है.

मार्श-हेड ओपनर, नंबर-3 पर मार्करम, कोहली-रोहित को जगह नहीं, बाबर आजम ने चुनी ODI World प्लेइंग-11
बाबर आजम की ODI World XI में भारत का एक भी खिलाड़ी नहीं (Photo- X)

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने वनडे वर्ल्ड इलेवन का चुनाव किया है. बाबर ने ओपनर के तौर पर मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड का चुनाव किया है. वहीं, नंबर 3 पर बाबर की पसंद साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम बने हैं. इसके बाद नंबर 4 पर बाबर ने पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को जगह दी है. 

नंबर 5 पर बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र का चुनाव किया है. नंबर 6 पर बाबर की पसंद इंग्लैंड के हैरी ब्रूक बने हैं. इसके अलावा स्पिनर के तौर पर बाबर आजम की पसंद मिचेल सैंटनर और राशिद खान बने हैं. तेज गेंदबाज के तौर पर बाबर ने अपनी इस खास वनडे वर्ल्ड इलेवन में शाहीन अफरीदी, जोफ्रा आर्चर और कगिसो रबाडा को जगह दी है. 

कोहली और रोहित को नहीं दी जगह 

बाबर आजम ने चौंकाते हुए अपनी इस टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा को जगह नहीं दी है जिसने फैन्स को हैरान कर दिया है. विराट और रोहित दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. इन 11 नामों में कोई भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है.विराट कोहली और रोहित शर्मा को छोड़कर, उन्होंने टॉप-3 में मिचेल मार्श, ट्रैविस हेड और एडेन मार्करम को चुना, जबकि जसप्रीत बुमराह की जगह जोफ्रा आर्चर, शाहीन अफरीदी और कगिसो रबाडा को शामिल किया है.

बाबर आजम ने अपनी वर्ल्ड प्लेइंग 11 में दो ऑस्ट्रेलिया, दो साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड की ओर से दो खिलाड़ियों को शामिल किया है. वहीं, बाबर ने पाकिस्तान से 2 और न्यूजीलैंड से भी 2 खिलाड़ियों का चुनाव किया है. इसके अलावा एक खिलाड़ी अफगानिस्तान से बाबर ने अपनी इस टीम में चुना है. 

बाबर आजम की वर्ल्ड प्लेइंग 11
मिचेल मार्श, ट्रैविस हेड, एडेन मार्करम, मोहम्मद रिजवान, रचिन रवींद्र, हैरी ब्रूक, मिचेल सैंटनर, राशिद खान, जोफ्रा आर्चर, शाहीन अफरीदी, कगिसो रबाडा

यह भी पढ़ें | नंबर 1 बाबर आजम, नंबर 3 विराट कोहली, 141 पारियों के बाद ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी के न्यूजीलैंड में कदम रखते ही कीवी पेसर जैकब डफी ने किया आगाह, बोले- अब होगी असली परीक्षा

यह भी पढ़ें | मिचेल स्टार्क का ऐतिहासिक कारनामा, टेस्ट में 450 विकेट का आंकड़ा पार, ऑलटाइम Top-10 में मारी एंट्री

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammad Babar Azam, Virat Kohli, Rohit Gurunath Sharma, Mumbai Indians, India, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com