पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को भारतीय क्रिकेट टीम का नया चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया गया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बताया कि ओझा की वरिष्ठता के आधार पर चयन पैनल का अध्यक्ष बनाया गया है. पैनल के पांच सदस्यों में रमेश पोवार सर्वाधिक 24 टेस्ट मैच खेले हैं. अब इस चयन समिति में प्रज्ञान ओझा, रमेश पवार, शिव सुंदर दास, आरपी सिंह और अजय रात्रा शामिल हैं. वहीं, एक रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि ओझा के संबंध भारत के सीनियर खिलाड़ियों से काफी अच्छे हैं. जिसके कारण बीसीसीआई ने ओझा को चयनकर्ता बनाने का फैसला किया है. रिपोर्ट में ये बात भी सामने आई है कि ओझा ने गंंभीर और कोहली के बीच चल रही अनबन को खत्म करने का काम किया है.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के अधिकारियों ने ओझा का इस्तेमाल समस्या सुलझाने वाले के तौर पर किया है. उन्हें मुख्य कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच आए 'कम्युनिकेशन गैप' को दूर करने की जिम्मेदारी दी गई थी. रिपोर्ट में बताया गया है कि ओझा, जो चयन समिति में साउथ जोन का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान इस मुद्दे पर कोहली से बात की थी. ओझा और कोहली ने भारत के लिए एक साथ 22 मैच खेले हैं.
यह बात जगजाहिर है कि जब पूर्व मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इंग्लैंड दौरे के बाद रोहित शर्मा को वनडे टीम से बाहर रखने का फैसला किया था, तो उन्होंने ओझा से ही इस बारे में स्टार ओपनर को बताने के लिए कहा था. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने यह बात तब कही थी जब वे दोनों इंग्लैंड में साथ थे.
ओझा, जिन्होंने भारत के लिए 24 टेस्ट मैच खेले हैं, उनको उनकी वरिष्ठता के आधार पर इस पद पर प्रमोट किया गया. इससे पहले, चयन समिति में वेस्ट जोन के प्रतिनिधि के तौर पर अजीत अगरकर की जगह रमेश पोवार आए थे. बताया जाता है कि ओझा के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के साथ अच्छे संबंध हैं, जिनका चयन मामलों में प्रभाव लगातार बढ़ रहा है.
यह भी पढ़ें | कौन हैं चिन्मय सुतार? रणजी ट्रॉफी में ठोके नाबाद 400 रन, पिता राजेश कर चुके हैं सचिन तेंदुलकर के साथ ओपनिंग
यह भी पढ़ें | जसप्रीत बुमराह नहीं, वसीम अकरम ने इस गेंदबाज को बताया बिल्कुल अपने जैसा, बोले- 150 की रफ्तार, खतरनाक यॉर्कर ..
यह भी पढ़ें | World Cup 2027 के लिए वसीम जाफर ने चुनी भारत की Playing XI, रोहित-गिल ओपनर, कोहली नंबर-3; जडेजा-भुवी बाहर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं