विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2022

सपना चौधरी के साड़ी लुक ने जीता फैंस का दिल, VIDEO में उड़ती जुल्फों का जादू

साड़ी लुक वाला ये वीडियो शेयर करने के साथ ही सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर जो कैप्शन दिया है उससे उनका साड़ी को लेकर प्यार साफ जाहिर हो रहा है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जब कपड़ों को लेकर कन्फ्यूजन हो तो साड़ी पहनें.'

सपना चौधरी के साड़ी लुक ने जीता फैंस का दिल, VIDEO में उड़ती जुल्फों का जादू
सपना चौधरी के साड़ी लुक ने मचाई धूम
नई दिल्ली:

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने धमाकेदार डांस और दिलकश अदाओं के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. स्टाइल और पॉपुलैरिटी के मामले में सपना चौधरी किसी बॉलीवुड डिवा से कम नहीं हैं. सपना चौधरी के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर अकसर वायरल होते रहते हैं. उनका डांस भी फैन्स को खूब पसंद आता है. सपना चौधरी फैंस के साथ अपने एंटरटेनिंग और ब्यूटीफुल वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार शेयर करती रहती हैं. यही वजह है कि फैंस को बेसब्री से उनके वीडियो और फोटो का इंतजार रहता है.

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी अपने अंदाज से लाखों करोड़ों दिलों पर राज करती हैं. एक बार फिर सपना चौधरी के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. दरअसल सपना चौधरी ने अपने ऑफिशल इंस्टा हैंडल से वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो की शुरुआत में सपना कैमरे के सामने काले रंग की स्वेटशर्ट और ट्राउजर पहने नजर आ रही हैं. वहीं पलक झपकते ही सपना का बेहद ही खूबसूरत इंडियन साड़ी लुक फैंस के सामने आ जाता है. इस वीडियो में सपना ने थ्रेड वर्क वाली बेहद एलिगेंट साड़ी पहन रखी है. कजरारी आंखें और उड़ती हुई जुल्फें सपना की खूबसूरती पर चार चांद लगाने का काम कर रही हैं. अपने इस साड़ी लुक को कंप्लीट करने के लिए सपना ने बेहद यूनिक नेकलेस पहन रखा है. इसके अलावा माथे पर उनकी नीली बिंदी लगा रखी है.

साड़ी लुक वाला ये वीडियो शेयर करने के साथ ही सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर जो कैप्शन दिया है उससे उनका साड़ी को लेकर प्यार साफ जाहिर हो रहा है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जब कपड़ों को लेकर कन्फ्यूजन हो तो साड़ी पहनें'. सपना के इस लुक पर फैंस जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं.एक फैन ने लिखा, 'अति सुंदर', तो दूसरे ने लिखा, देसी क्वीन'.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Saree Look, सपना चौधरी, Sapna Choudhary Wikipedia, Sapna Choudhary Photo, Sapna Choudhary Age, Sapna Choudhary Husband Photo, Sapna Choudhary Husband, Sapna Choudhary Instagram, Sapna Choudhary Videos. Sapna Choudhary Ke Gane, Sapna Choudhary Teri Aakhya Ka Yo Kajal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com