विज्ञापन

सपना चौधरी के पति को एक्ट्रेस के अफेयर का था शक, करता था पिटाई, नजदीकी ने बताई हकीकत

सपना चौधरी के नजदीकी ने बताया कि उनका पति एक्ट्रेस पर शक करता था और उनकी पिटाई करता था. इसलिए सपना ने यह कड़ा कदम उठाया.

सपना चौधरी के पति को एक्ट्रेस के अफेयर का था शक, करता था पिटाई, नजदीकी ने बताई हकीकत
bollywood news

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी इन दिनों अपनी निजी लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. उनके पति के साथ विवाद को लेकर रोज नई-नई खबरें आ रही हैं. सपना के म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके सार्थक चौधरी ने एनीडीटवी से बात कर सपना चौधरी और उनके पति के बारे में खुलासा किया. सपना चौधरी के साथ काम कर चुके एक्टर सार्थक चौधरी ने बताया, 'उनके पति को उनकी पॉपुलैरिटी से जलन होने लगी थी. पति को शक था कि उनका अफेयर किसी दूसरे से चल रहा है. इसके अलावा उनका पति सपना चौधरी को बहुत मारता था. इसलिए दोनों के अलग होने का कारण बताया.' 

पति से अभी नहीं लिया तलाक 

सार्थक चौधरी ने आगे कहा, 'सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू से अभी तलक नहीं लिया है. लेकिन पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है.' सपना ने आरोप लगाया था कि उनके पति सपना के साथ मारपीट करते थे. उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट ने 9 जून को उनके पति के खिलाफ सुरक्षा आदेश जारी किया है. कोर्ट ने उनके पति को सख्त हिदायत दी है कि वह अगली सुनवाई 25 जुलाई तक सपना से संपर्क में नहीं आ सकते और ना ही उनके घर और कार्यस्थल पर जा सकते हैं. 

सपना चौधरी की कब हुई शादी

गौरतलब है कि सपना चौधरी और वीर की शादी साल 2020 में हुई थी. उनके दो बच्चे हैं. घरेलू विवाद की खबरों को लेकर सपना ने सोशल मीडिया पर अपने फिल्मों और जीवन पर खुलकर पोस्ट भी शेयर किए हैं. अब सपना के फैंस यह जानने के लिए इच्छुक हैं कि अगली सुनवाई को किसके पक्ष में फैसला आता है. आफको बता दें कि सपना चौधरी आज के समय वो जाना माना नाम हैं, जिन्होंने हरियाणा से लेकर बॉलीवुड तक एक खास जगह बनाई है. सपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा की एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी. सपना ने शुरुआती दौर में रागनी कलाकारों की टीम का हिस्सा बनकर की. 

सपना का करियर

हरियाणा और आसपास के राज्यों में सपना रागनी प्रोग्राम में हिस्सा लेती थीं. बाद में उनको स्टेज पर डांस करने का मौका मिला. सपना ने रिलीज हुए हरियाणवी गाने 'सॉलिड बॉडी रै' पर डांस किया, वीडियो काफी हिट रहा था. जिसके बाद सपना को हरियाणा के साथ अन्य प्रदेशों में भी पहचान मिली थी. सपना चौधरी बॉलीवुड में भी स्पेशल नंबर कर चुकी हैं. उन्होंने फिल्म जर्नी ऑफ भांग ओवर में स्पेशल नंबर दिया था. जिसके बाद फिल्म वीरे की वेडिंग का गाना हट जा ताऊ में भी नजर आईं. इसके अलावा अभय देओल स्टारर फिल्म में भी उन्होंने अहम किरदार निभाया था. 
 

लेखक के बारे में
img
सुमित शुक्ला
असिस्टेंट प्रोड्यूसर
सुमित शुक्ला साल 2021 से फिल्म पत्रकारता से जुड़े हैं. हिंदुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी में रिपोर्टर और सोशल मीडिया मैनेजर के तौर पर करियर शुरू किया. 20... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Sapna Choudhary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com