विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2022

ट्रै्क्टर से गिरते-गिरते बचीं सपना चौधरी, गुस्से में ड्राइवर को सुना दीं खरी खोटी

सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की सपना चौधरी ट्रैक्टर पर बैठी नजर आ रही हैं. वहीं टैक्टर काफी तेजी से चलता है जिसकी वजह से सपना चौधरी गिरते गिरते बचती हैं.

ट्रै्क्टर से गिरते-गिरते बचीं सपना चौधरी, गुस्से में ड्राइवर को सुना दीं खरी खोटी
टैक्टर से गिरते-गिरते बचीं सपना चौधरी
नई दिल्ली:

हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी अपने अनोखे अंदाज के लिए जानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर उनके अंदाज को फैंस बेहद पसंद करते हैं. उनके वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं. वहीं हाल ही में सपना चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की सपना चौधरी ट्रैक्टर की सवारी कर रही हैं. वहीं अचानक कुछ ऐसा हो जाता है की सपना चौधरी ट्रैक्टर  ड्राइवर को ही खरी खोटी सुनाने लगती हैं और गुस्से से लाल हो जाती हैं वहीं इसके बाद सपना खेतो में काम करती हुई भी नजर आती हैं.

सपना चौधरी का वीडियो वायरल 

सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की सपना चौधरी ट्रैक्टर पर बैठी नजर आ रही हैं. वहीं ट्रैक्टर काफी तेजी से चलता है जिसकी वजह से सपना चौधरी गिरते गिरते बचती हैं. वहीं वे गुस्से में ट्रैक्टर ड्राइवर जो की उनके ही पति वीर हैं उन्हें ही सुनाती दिखाई दे रही हैं. फैंस के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स आ रहे हैं. 

फैंस के आए जमकर कमेंट्स 

इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- सो फनी मैडम, तो दूसरे फैन ने लिखा अरे अरे कहीं आप गिर ना जाना. तो वहीं सपना के एक चाहने वाले ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे मैडम आप इतनी धूप में सफर करेंगी तो आपकी स्किन टैन हो सकती है. बता दें की इस वीडियो पर फैंस कमेंट करते थक नहीं रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Accident, Sapna Choudhary Viral Video, Sapna Choudhary Latest Video, Sapna Choudhary Husband, Sapna Choudhary Falled From Truck, Sapna Choudhary Village, Haryanvi Dancer Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com