विज्ञापन

सपना चौधरी के '16 का डोला’ ने उड़ाया गर्दा, कुछ ही घंटों में वायरल हुआ नया हरियाणवी गाना

हरियाणवी की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी को हालिया रिलीज सॉन्ग '16 का डोला' के लिए शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. इस गाने ने रिलीज होते ही ट्रेंड करना शुरू कर दिया है.

सपना चौधरी के '16 का डोला’ ने उड़ाया गर्दा, कुछ ही घंटों में वायरल हुआ नया हरियाणवी गाना
सपना चौधरी का नया गाना '16 का डोला' रिलीज

हरियाणावी डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी एक जाना-माना चेहरा हैं, जो अपने स्टेज डांस परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं. अभिनेत्री हाल ही में कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार के एक बहुचर्चित रियलिटी शो 'द 50' में एक प्रतिभागी के रूप में नजर आईं. शो में सपना के दमदार पर्सनैलिटी को फैंस ने काफी पसंद किया. 'द 50' के पैलेस से बाहर आने के बाद सपना एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं. अभिनेत्री का शुक्रवार को एक नया हरियाणवी गाना, ‘16 का डोला', टी-सीरीज हरियाणा नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है.

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने नए म्यूजिक वीडियो में काफी खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं. गाने में अभिनेत्री के स्टनिंग लुक और डांस को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वीडियो पर कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं.फैंस को सपना का यह नया हरियाणवी गाना काफी पसंद आ रहा है. ‘16 का डोला' गाने को सिंगर शिव चौधरी ने अपनी आवाज दी है.

25 सितंबर, 1990 को जन्मीं सपना चौधनी ने अपने करियर की शुरुआत छोटी उम्र में ही कर दी. पिता को खोने के बाद सपना ने आर्थिक तंगी के कारण 12 साल की उम्र में ही हरियाणवी स्टेज प्रोग्रामों से करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में कई आइटम सॉन्ग्स किए, जिसमें 'नानू की जानू', 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स', 'तेरे ठुमके' और 'हट जा ताऊ पाछे' जैसे गाने शामिल हैं.

सपना को मुख्य रूप से लोकप्रियता 'सॉलिड बॉडी,' 'तेरी आंख्यां का यो काजल,' और 'गजबन पानी ने चाली' जैसे गीतों से मिली. अभिनेत्री बिग बॉस 11 में एक कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुई थीं, जिससे उन्हें लोगों के बीच असल पहचान और फेम मिला. वहीं, सपना ने एक हरियाणवी गायक और अभिनेता वीर साहू से शादी की. उनका एक बेटा भी है.
 

लेखक के बारे में
img
आईएएनएस
News agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary New Song, 16 Ka Dola Song, Sapna Choudhary Haryanvi Song, Sapna Choudhary Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com