विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2020

Sapna Choudhary के हरियाणवी सॉन्ग 'इंग्लिश मीडियम' ने यूट्यूब पर मचाई धूम, 25 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के हरियाणवी सॉन्ग 'इंग्लिश मीडियम' ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है.

Sapna Choudhary के हरियाणवी सॉन्ग 'इंग्लिश मीडियम' ने यूट्यूब पर मचाई धूम, 25 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का धमाल
नई दिल्ली:

देसी क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस वीडियो के साथ-साथ हरियाणवी सॉन्ग वीडियो से भी धमाल मचाती हैं. सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक हरियाणवी सॉन्ग इन दिनों यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है. उनके इस गाने का नाम 'इंग्लिश मीडियम' (English Medium) है. इस गाने में सपना चौधरी (Sapna Choudhary Song) का एक दम देसी अंदाज नजर आ रहा है. फैन्स उनके सॉन्ग को खूब पसंद कर रहे हैं और अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं.

अमिताभ बच्चन ने छोड़ा मीठा खाना, बोले- शूट के लिए पकड़ा दिया रसगुल्ला और गुलाब जामुन, इससे बड़ा टॉर्चर...

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के 'इंग्लिश मीडियम' (English Medium) की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक यूट्यूब पर 25 करोड़ 23 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस गाने को मासूम  शर्मा और एक जट्टी ने गाया है. जबकि सपना चौधरी और विक्की कैजला ने इसमें परफॉर्म किया है. म्यूजिक भूता सिंह का है, जबकि गाने के बोल राजू गुड्ढा ने लिखा है. 'इंग्लिश मीडियम' सॉन्ग को सोनोटेक यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया है.

बर्फीली वादियों में यूं इंज्वॉय करती दिखीं रवीना टंडन, वायरल हुआ Video

बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने करियर की शुरुआत हरियाणा की एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी. उन्होंने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारों के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थी. सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागिनी प्रोग्रामो में रागिनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थीं. उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा रह चुकी हैं. हाल ही में सपना चौधरी की शादी और बच्चे की खबर भी जमकर वायरल हुई थी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Song, Sapna Choudhary Haryanvi Song, English Medium Song, Apna Choudhary Dance Video, Sapna Choudhary New Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com