विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2020

Sapna Choudhary ने धमाकेदार डांस से यूट्यूब पर मचाया कोहराम, 14 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस वीडियो ने तहलका मचाकर रख दिया है. इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

Sapna Choudhary ने धमाकेदार डांस से यूट्यूब पर मचाया कोहराम, 14 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का तहलका
नई दिल्ली:

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डां से खूब धमाल मचाती हैं. उन्होंने अपने यूनिक डांसिंग स्टाइल से पूरे देश में लोकप्रियता हासिल की है. उनके वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की लोकप्रियता का आलम यह यह है कि उन्हें देश के कोने-कोने से स्टेज शो के ऑफर आते हैं. सपना चौधरी का फिर से एक डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. भोजपुरी (Bhojpuri), पंजाबी (Punjabi) और हरियाणवी (Haryanvi) फिल्मों में तहलका मचाने वाली सपना चौधरी का यह डांस वीडियो भी खूब धूम मचा रहा है.

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के इस डांस वीडियो को चंदा वीडियो यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है. वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 14 करोड़ 37 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वैसे भी सपना चौधरी का कोई भी डांस वीडियो करोड़ों की संख्या में व्यूज लेकर आते है. हाल ही में उनका लेटेस्ट सॉन्ग हरियाणवी सॉन्ग 'डोप छोरा रिलीज हुआ था. इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था.

बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी. उन्होंने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारों के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थ . सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी. उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा रह चुकी हैं. इतनी ही नहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी उन्होंने अपने डांस का जलवा बिखेरा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Video, Sapna Choudhary Dance, Sapna Choudhary Dance Video, Sapna Dance, Sapna Choudhary Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com